Hindi News / news / नवादा : बाल सुधार गृह में किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, बाइक...

नवादा : बाल सुधार गृह में किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, बाइक चोरी का लगा था आरोप

1st Bihar Published by: SONU KUMAR Updated Apr 15, 2022, 11:44:16 AM

नवादा : बाल सुधार गृह में किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, बाइक चोरी का लगा था आरोप

- फ़ोटो

NAWADA : इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है नवादा से जहां बाल सुधार गृह में किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. मृतक किशोर गया जिले का रहने वाला बताया जाता है. किशोर को अभी दो दिन पूर्व हिसुआ थाना के विश्व शांति चौक से बाइक के मास्टर चाभी के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया था. जिसके बाद उसे बाल सुधार गृह में डाल दिया गया था.


फिलहाल शव को सदर अस्पताल में लाया गया गया है. बाल सुधार गृह के एक भी अधिकारी सदर अस्पताल में मौजूद नहीं हैं. वहीं मृतक के परिजन भी अभी तक सदर अस्पताल नहीं पहुंचे हैं.


घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ उपेंद्र प्रसाद और अनुमंडल पदाधिकारी उमेश कुमार भारती सदर अस्पताल पहुंचकर जांच में जुट गए हैं. गिरफ्तार किशोर पर पूर्व से बाइक चोरी का भी आरोप है. लेकिन जिस तरह से उसने आज फांसी लगा ली  है उससे बाल सुधार गृह के सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठता है.