1st Bihar Published by: SONU SHARMA Updated Jun 10, 2020, 4:58:41 PM
- फ़ोटो
MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है।गायघाट में दरभंगा मुजफ्फरपुर एनएच पर गायघाट के जारंग स्थित नेशनल हाइवे पर टैंकर की ठोकर से दो बाईक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई।सड़क पर क्षत-विक्षत अवस्था में दोनों शव काफी देर तक पड़ा रहा।
हादसे के बाद किसी ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना के बाद एनएच पर गश्ती कर रही पेट्रोलिंग पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची। दोनों ही शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पुलिस एसकेएमसीएच भेज दिया है।
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।दोनों ही बाइक सवार युवक दरभंगा से मुजफ्फरपुर की ओर जा रहे था। जारंग स्थित हाईस्कूल के समीप तेज रफ्तार कन्टेनर ट्रक ने ठोकर मार दी। जिससे दोनों ही युवक की दर्दनाक मौत मौके पर ही हो गई।
प्रभारी थानाध्यक्ष भीम सिंह ने बताया कि दो युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। दोनों ही शवों का फ़िलहाल शिनाख्त नहीं हो सका है। पुलिस बाइक ज़ब्त कर थाने ले आयी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।