ब्रेकिंग
मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम Bihar Top 10 News: सम्राट चौधरी के बड़े फैसले, बारिश से हाहाकार, जमीन रजिस्ट्री के नए नियम और बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर समेत 10 बड़ी खबरेंलाल किले को बम से उड़ाने की मिली धमकी, दिल्ली में हाई अलर्ट मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम Bihar Top 10 News: सम्राट चौधरी के बड़े फैसले, बारिश से हाहाकार, जमीन रजिस्ट्री के नए नियम और बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर समेत 10 बड़ी खबरेंलाल किले को बम से उड़ाने की मिली धमकी, दिल्ली में हाई अलर्ट

नतीजों से पहले भोलेनाथ की शरण में चिराग: पार्टी उम्मीदवारों के साथ किया रूद्राभिषेक, जीत का मांगा आशीर्वाद

PATNA: लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आने से पहले लोजपा (रामविलास) के चीफ चिराग पासवान भोलेनाथ की शरण में हैं। चिराग पासवान ने सोमवार को पटना के खगौल स्थित मंदिर में पहुंचे और रू

नतीजों से पहले भोलेनाथ की शरण में चिराग: पार्टी उम्मीदवारों के साथ किया रूद्राभिषेक, जीत का मांगा आशीर्वाद
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आने से पहले लोजपा (रामविलास) के चीफ चिराग पासवान भोलेनाथ की शरण में हैं। चिराग पासवान ने सोमवार को पटना के खगौल स्थित मंदिर में पहुंचे और रूद्राभिषेक किया। इस दौरान उनके अलावा पार्टी के सभी चारों उम्मीदवार मौजूद रहे। सभी ने भोलेनाथ से जीत का आशीर्वाद लिया।

दरअसल, सातवें चरण की वोटिंग संपन्न होने के बाद अब सभी को लोकसभा चुनाव के नतीजों का इंतजार है। एनडीए गठबंधन में शामिल चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) को गठबंधन में पांच सीटें मिली थीं। पांच सीटों में से एक पर खुद चिराग पासवान जबकि बाकी चार सीटों पर उनकी पार्टी के उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे थे।

एनडीए गठबंधन में लोजपा (रामविलास) के खाते में आई हाजीपुर सीट से चिराग पासवान, जमुई सीट से चिराग के जीजा अरुण भारती, समस्तीपुर सीट से मंत्री अशोक चौधरी की बेटी शाम्भवी चौधरी, वैशाली सीट से वीणा देवी और खगड़िया संसदीय सीट से राजेश वर्मा चुनाव मैदान में थे।

सात चरणों की वोटिंग संपन्न होने के बाद कल यानी 4 जून को मतगणना होनी है। मतगणणा से पहले चिराग पासवान सोमवार को भोलेनाथ की शरण में पहुंचे और पार्टी उम्मीदवारों के साथ खगौल के एक मंदिर में रूद्राभिषेक कर भगवान से जीत का आशीर्वाद मांगा है। 