Hindi News / news / नरकटियागंज SDO को हुआ कोरोना, अस्पताल प्रभारी समेत कई लोग मिले पॉजिटिव

नरकटियागंज SDO को हुआ कोरोना, अस्पताल प्रभारी समेत कई लोग मिले पॉजिटिव

1st Bihar Published by: Updated Jul 15, 2020, 12:53:58 PM

नरकटियागंज SDO को हुआ कोरोना, अस्पताल प्रभारी समेत कई लोग मिले पॉजिटिव

- फ़ोटो

WEST CHAMPARAN :  बिहार में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है. अब तक कुल 18 हजार 853 लोग कोरोना की जद में आ गए हैं.वहीं कोरोना का संक्रमण पुलिस महकमे के अधिकारियों तक फैलना शुरू हो गया है. 

 कोरोना से जुड़ा हुआ एक ताजा अपडेट भागलपुर के नरकटियागंज से सामने आया है, जहां नरकटियागंज के एसडीओ चंदन चौहान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. वहीं अनुमंडलीय अस्पताल प्रभारी डॉ शिव कुमार सहित तीन ममता कार्यकर्ता भी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इसकी जानकारी अस्पताल प्रभारी ने दी है. 

वरीय अधिकारी के संक्रमित होने के बाद अब इनके संपर्क में आए लोगों के ट्रेस किया जा रहा है. इनसे संपर्क में आए कर्मियों की भी जांच कराई जाएगी और इन्हें क्वारंटाइन में रहना होगा.