Hindi News / news / BJP की महिला MLA से अपराधियों ने मांगी 25 लाख रुपए रंगदारी, नहीं...

BJP की महिला MLA से अपराधियों ने मांगी 25 लाख रुपए रंगदारी, नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकी

1st Bihar Published by: Updated Nov 22, 2020, 4:43:16 PM

BJP की महिला MLA से अपराधियों ने मांगी 25 लाख रुपए रंगदारी, नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकी

- फ़ोटो

PATNA: बिहार में एनडीए की सरकार है, लेकिन उसके बाद भी बीजेपी की विधायक सुरक्षित नहीं हैं. बीजेपी की एक महिला विधायक से अपराधियों ने 25 लाख रुपए की रंगदारी मांगी है. यही नहीं उसने पैसा नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी है. 

नरकटियागंज से हैं विधायक

नरकटियागंज की नवनिर्वाचित बीजेपी विधायक रश्मि वर्मा को अपराधियों ने कॉल कर रंगदारी मांगी है. बताया जा रहा है कि विधायक रश्मि वर्मा मायके गोरखपुर से पटना जा रही थी. इस दौरान रास्ते में ही कॉल आया और उनसे पैसा मांगा और धमकी दी गई. 


थाना में दिया गया आवेदन

विधायक ने बताया है कि उनको मोबाइल नंबर 9693761337 से रंगदारी की मांग की गई है. उनके साथ-साथ परिवार को भी जान से मारने की धमकी मिली है. विधायक के मैनेजर मथुरा सिंह ने शिकारपुर थाना केस दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है. इसको लेकर एसडीपीओ ने बताया कि आवेदन मिला है. केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा.