Hindi News / news / नप सफाई कर्मियों ने किया उग्र प्रदर्शन, कार्यालय के गेट पर टांगा मृत...

नप सफाई कर्मियों ने किया उग्र प्रदर्शन, कार्यालय के गेट पर टांगा मृत कुत्ता

1st Bihar Published by: PRASHANT KUMAR Updated Aug 23, 2020, 2:39:11 PM

नप सफाई कर्मियों ने किया उग्र प्रदर्शन, कार्यालय के गेट पर टांगा मृत कुत्ता

- फ़ोटो

DARBHANGA : बेनीपुर नगर परिषद के सफाई कर्मियों ने नगर परिषद के कार्यालय के मुख्य द्वार पर कूड़ा-कचड़ा जमाकर, मरे हुए कुत्ते को गेट पर लटकाकर नगर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर उग्र प्रदर्शन किया. 


दरअसल नगर परिषद के सफाई कर्मी 1 अगस्त से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर थे, उसके बाद 20 अगस्त को कार्यपालक अभियंता राजीव झा से इनलोगों की वार्ता सफल होने के बाद 21 अगस्त को वापस अपने काम पर लौट आने के बाद सफाई का काम शुरू कर दिया. लेकिन 24 घंटे में ही कार्यपालक अभियंता की ओर से एक पत्र जारी कर 20 अगस्त को हुए समझौते को रद्द कर दिया गया. 


इसकी सूचना जैसे ही सफाई कर्मियों को मिली तो नगर परिषद के अधिकारियों के खिलाफ उन्होंने उग्र प्रदर्शन शुरू कर दिया और अधिकारियों के कार्यालय के मुख्य द्वार पर कूड़ा-कचरा के साथ मृत कुत्ते को टांगकर प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठ गए. वहीं इस मामले पर कार्यपालक अभियंता राजीव झा का कहना है  कि वो बात करने का प्रयास कर रहे हैं अगर नहीं माने तो कार्यालय के सामने कचड़ा और गंदगी लगाने के विरुद्ध कारवाई की जाएगी.