1st Bihar Published by: SONU SHARAMA Updated Oct 15, 2020, 4:19:26 PM
- फ़ोटो
MUZAFFARPUR : इस वक़्त की बड़ी खबर मुजफ्फरपुर जिले से आ रही है जहां नामांकन करने के बाद महागठबंधन के उम्मीदवार को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उम्मीदवार पर नन बेलेबुल वारंट था. गिरफ्तार प्रत्याशी महागठबंधन से माले के उम्मीदवार आफताब आलम बताये जा रहे हैं जो औराई विधानसभा क्षेत्र के लिए नामांकन करने के लिए पहुंचे थे. मामले की पुष्टि सिटी एसपी राजेश कुमार ने की है.
वहीं दूसरी तरफ कांटी विधानसभा क्षेत्र से नामांकन करने के बाद एक उम्मीदवार को कर्जा थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उम्मीदवार पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. हालांकि पुलिस द्वारा गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की गई है.