Hindi News / news / तेज रफ्तार कार और ट्रक में टक्कर, 3 लोगों की मौत

तेज रफ्तार कार और ट्रक में टक्कर, 3 लोगों की मौत

1st Bihar Published by: Pranay Raj Updated Jun 21, 2020, 8:45:37 AM

तेज रफ्तार कार और ट्रक में टक्कर, 3 लोगों की मौत

- फ़ोटो

NALNDA: तेज रफ्तार कार और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई. जिससे घटनास्थल पर ही कार सवार 3 लोगों की मौत हो गई है. यह घटना सोहसराय थाना क्षेत्र के सोहडीह की है. 

हादसे में 2 तीन घायल

टक्कर की आवाज सुन आसपास के लोग पहुंचे और कार से सभी को निकाला. लेकिन 3 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी. जबकि 2 घायलों को ग्रामीणों ने हॉस्पिटल भेजा. दोनों का बिहारशरीफ सदर हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है.  टक्कर के बाद एनएच 20 पर जाम लग गया. पुलिस पहुंची तो क्षतिग्रस्त कार को हटवाया तब जाकर जाम खत्म हुआ. 

गोरखपुर से जा रहे थे रांची

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि कार में कुल पांच लोग सवार थे. सभी गोरखपुर से रांची जा रहे थे. इस दौरान रास्ते में ही यह हादसा हो गया. बताया जा रहा है कि कार ड्राइवर के झपकी आने  के कारण ही यह हादसा हुआ है. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.