1st Bihar Published by: Pranay Raj Updated Nov 20, 2020, 7:42:39 PM
- फ़ोटो
NALNDA: हिलसा शहर के राममूर्ति नगर में एक बड़ी घटना सामने आई है. जहां किराए के मकान में रह रही एक महिला और 2 माह के मासूम का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है.
घटना की सूचना मिलने के बाद हिलसा थाना की पुलिस मौके वारदात पहुंची और मां बेटी का शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक की पहचान चिकसौरा थाना क्षेत्र के मडवा गांव निवासी रवि शंकर कुमार के पत्नी प्रीति कुमारी और 2 माह के पुत्र हर्षराज के रूप में किया गया है.
पति पर लगा आरोप
मृतका की मां ने अपने ही दामाद पर गला घोट कर हत्या किए जाने की बात कह रहे हैं. उन्होंने कहा कि मेरी बेटी प्रीति कुमारी की शादी पटना जिला के संपतचक में हुआ था, जिससे दो नतनी है.1 साल पूर्व चिकसौरा थाना क्षेत्र के मडवा गांव निवासी रवि शंकर कुमार अपने झांसे में लेकर हिलसा बाजार के राममूर्ति नगर में किराए के मकान में रह रहा था. बेटी से हर रोज बात होती थी घटना के बाद जब हमें जानकारी मिली तो हम लोग आए तो देखा कि हमारी बेटी प्रीति कुमारी एवं 2 माह का नाती हर्षराज का सव बेड पर पड़ा हुआ है. मुझे पूर्ण विश्वास है कि रवि शंकर कुमार ने गला घोट कर हत्या कर फरार हो गया है. फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच पड़ताल करने में जुटी है.