Hindi News / news / नालंदा में मछली पकड़ने के दौरान बड़ा हादसा, 2 की मौत

नालंदा में मछली पकड़ने के दौरान बड़ा हादसा, 2 की मौत

1st Bihar Published by: Pranay Raj Updated Jul 04, 2020, 9:50:28 AM

नालंदा में मछली पकड़ने के दौरान बड़ा हादसा, 2 की मौत

- फ़ोटो

NALANDA : जिले के सिलाव थान इलाके के नेपुरा में मछली पकड़ने के दौरान बड़ा हादसा हुआ है. बताया जा रहा है  गांव के ही पइन में मछली पकड़ने के दौरान दो लोगो की करेंट लगने से मौत हो गई . जिसके बाद से गांव में हड़कंप मच गया.

घटना की सूचना मिलते ही सिलाव के थानाध्यक्ष मनोज कुमार घटना स्थल पर पहुंचे औक स्थानीय लोगो की मदद से दोनों शव को पइन से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया. मृतक की पहचान नेपुरा के चंद्रदीप मांझी और सिया मांझी के रुप में की गई है. 

मृतक के परिवार वालों ने बताया कि शुक्रवार की रात चंद्रदीप मांझी और सिया मांझी मछली पकड़ने के लिए पइन के पास गया था, जहां पूर्व से बिजली का तार टूटकर गिरा हुआ था. उसी तार की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई. दो लोगों की मौत की जानकारी मिलते ही गांव में मातम का माहौल है.