Hindi News / news / तेज रफ्तार बस ने 2 लोगों को कुचला, मौके पर ही एक व्यक्ति...

तेज रफ्तार बस ने 2 लोगों को कुचला, मौके पर ही एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत

1st Bihar Published by: Pranay Raj Updated Nov 28, 2020, 2:17:05 PM

तेज रफ्तार बस ने 2 लोगों को कुचला, मौके पर ही एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत

- फ़ोटो

NALANDA :  इस वक्त एक ताजा खबर नालंदा जिले से सामने आ रही है, जहां एक भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है. जबकि इस घटना में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. 


घटना नालंदा जिले के हरनौत थाना इलाके की है, जहां गोनावा रोड के पास एक भीषण रोड एक्सीडेंट में एक युवक की मौत हो गई. इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि एक बाइक पर दो युवक जा रहे थे. इस दौरान एक तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवार दोनों युवकों को कुचल दिया. जिसके कारण घटनास्थल पर ही एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया. 


घायल शख्स को इलाज के लिए आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, डॉक्टर उसकी इलाज में जुटे हुए हैं. वहीं दूसरी ओर मृतक युवक के घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.