ब्रेकिंग
बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएंबिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएं

दुखद घटना : नगालैंड में सुरक्षाबलों की फायरिंग में दर्जनभर से अधिक नागरिकों की मौत, गृहमंत्री बोले.. SIT करेगी जांच

DESK : नगालैंड के मोन जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां शनिवार की रात सुरक्षाबलों द्वारा की गई फायरिंग में नागरिकों की मौत हो गई. मोन के ओटिंग में हुई इस घटना के बाद बवाल मचा

दुखद घटना : नगालैंड में सुरक्षाबलों की फायरिंग में दर्जनभर से अधिक नागरिकों की मौत, गृहमंत्री बोले.. SIT करेगी जांच
First Bihar
3 मिनट

DESK : नगालैंड के मोन जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां शनिवार की रात सुरक्षाबलों द्वारा की गई फायरिंग में नागरिकों की मौत हो गई. मोन के ओटिंग में हुई इस घटना के बाद बवाल मचा हुआ है. आक्रोशित ग्रामीणों में सुरक्षाबलों की गाड़ी में आग लगा दी है. इस फायरिंग में अबतक 13 नागरिकों के मारे जाने की खबर है. पूरे इलाके में तनाव व्याप्त है. 


बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों ने जिनपर फायरिंग की, वो मजदूर थे और अपना काम निपटाने के बाद एक पिकअप गाड़ी में बैठकर अपने घर जा रहे थे. जब देर रात तक वे अपने घर नहीं पहुंचे तो ग्रामीणों ने उन्हें ढूंढना शुरू किया और तब उनके परिजनों को इस घटना की जानकारी हुई.


वहीं सुरक्षाकर्मयों की तरफ से यह कहा गया है कि सिक्योरिटी फोर्सेस को इनपुट मिला था कि उस जगह पर उग्रवादी संगठन NSCN (KYA) के लोग होंगे और वहां किसी घटना को अंजाम दे सकते हैं और इसीलिए इस ऑपरेशन का प्लान किया गया. इनपुट में जिस रंग की गाड़ी के बारे में बताया गया था उसी रंग की गाड़ी वहां से गुजरी.


सिक्योरिटी फोर्स के लोगों ने उस गाड़ी को रोका,  लेकिन वह गाड़ी नहीं रुकी. इसके बाद सिक्योरिटी फोर्स ने फायरिंग कर दी. बाद में जाकर देखा तो पता चला कि वे सिविलियंस हैं और  इस घटना में करीब 6 नागरिक मारे गए.सूत्रों के मुताबिक इसी बीच गांव वाले उस जगह पर आ गए और सिक्योरिटी फोर्स के लोगों से हथियार छीनने लगे और गाड़ी में भी आग लगी दी. फिर फायरिंग हुई और यहां भी कुछ सिविलियंस के मारे जाने की सूचना है. इस घटना में एक सिक्योरिटी फोर्स का एक जवान भी इसमें मारा गया है.


केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी इस घटना पर दुख जताया है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा कि नगालैंड के ओटिंग में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना से व्यथित हूं. जिन लोगों ने अपनी जान गंवाई है, उनके परिवारों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. राज्य सरकार द्वारा गठित एक उच्च स्तरीय एसआईटी इस घटना की गहन जांच करेगी ताकि शोक संतप्त परिवारों को न्याय सुनिश्चित किया जा सके.

दुखद घटना : नगालैंड में सुरक्षाबलों की फायरिंग में दर्जनभर से अधिक नागरिकों की मौत, गृहमंत्री बोले.. SIT करेगी जांच

वहीं, इस घटना की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री नेफियू रियो ने आज सुबह ट्वीट किया, 'मोन के ओटिंग में नागरिकों की हत्या की दुर्भाग्यपूर्ण घटना अत्यंत निंदनीय है. पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी सहानुभूति व्यक्त करता हूं. घायल लोगों के जल्द ठीक होने की कामना करना करता हूं. उच्चस्तरीय एसआईटी मामले की जांच करेगी और कानून के अनुसार न्याय होगा. सभी वर्गों से शांति की अपील करता हूं.'

टैग्स