1st Bihar Published by: SONU SHARMA Updated Oct 30, 2019, 9:22:54 PM
- फ़ोटो
MUZFFARPUR: इस वक्त की बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है. यहां पर करंट लगने से तीन लोगों की मौत हो गई.
बताया जा रहा है कि खेत में बिना कवर का तार बिछाया गया था. जिसके चपेट में तीन लोग आ गए और घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के कुसाही है.
इस घटना में जिस किसान ने खेत पटवन करने के लिए तार बिछाया था वह भी आ गया. जिससे कारण उसकी भी मौत हो गई. घटना के बाद गांव में रो रोकर परिजनों का बुरा हाल है. बता दें कि बिहार के कई जिलों में किसान खेत पटवन को लेकर बिना कवर तार को खेत में बिछाकर इस्तेमाल करते हैं. जिससे इस तरह की घटनाएं कई जिलों में होती रहती है.