ब्रेकिंग
NDA के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव, JDU का दावा- बहुत बड़े मार्जिन से चुनाव जीतेंगे; PK के मैदान में उतरने से बढ़ी बेचैनीतेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसNDA के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव, JDU का दावा- बहुत बड़े मार्जिन से चुनाव जीतेंगे; PK के मैदान में उतरने से बढ़ी बेचैनीतेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंस

रंगीन मिजाज प्रोफेसर अरेस्ट, ट्यूशन पढ़ाने के बहाने घर बुला लड़कियों के साथ करता था अश्लील हरकत

MUZAFFARPUR: पढ़ाने के नाम पर छात्राओं के साथ गंदा काम करने वाले रंगीन मिजाजी प्रोफेसर को मुजफ्फरपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. प्रोफेसर ट्यूशन पढ़ाने के बहाने

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

MUZAFFARPUR: पढ़ाने के नाम पर छात्राओं के साथ गंदा काम करने वाले रंगीन मिजाजी  प्रोफेसर को मुजफ्फरपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.  प्रोफेसर  ट्यूशन पढ़ाने के बहाने छात्र-छात्राओं को अपने घर बुलाते थे और अकेला पाकर लड़कियों के साथ गंदी हरकते करते थे.  

आरोपी प्रोफेसर का नाम डॉ. शीतल प्रसाद है जो साहिबगंज के एक प्राइवेट कॉलेज में कॉमर्स पढ़ाते हैं. शीतल प्रसाद सदर थाना के सिद्धार्थपुरम में अपने घर में भी बच्चों को ट्यूशन पढ़ाते हैं. आए दिन शीतल प्रसाद लड़कियों के साथ गंदी हरकते किया करते थे पर उनके डर से लड़कियां किसी से कुछ नहीं कहती थीं. 


मंगलवार को प्रोफेसर  की करतूतों से तंग आकर दो लड़कियों ने उन्हें सबक सिखाने की ठानी और यह मामला बाहर आ गया. एक लड़की मंगलवार को एक छात्रा प्रोफेसर के घर पढ़ने पहुंची, उस वक्त प्रोफेसर की पत्नी घर पर नहीं थीं. छात्रा को अकेला देख प्रोफेसर ने उसके साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी, जिसे छात्रा ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया. 

इसके बाद दोनों लड़कियों ने सारी बातें अपने साथियों को बताई और सबने मिलकर प्रोफेसर के घर पर धावा बोल दिया. जब सारी बातें स्थानीय लोगों को पता चली तो मोहल्ले वाले भी छात्राओं के साथ हो गए. इस दौरान दो घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चला. मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और आरोपी प्रोफेसर को गिरफ्तार कर लिया गया. 

पुलिस ने जब प्रोफेसर से इस बाबत पूछताछ की तो वह साफ मुकर गया और लड़कियों पर ही फंसाने का आरोप लगाने लगा. लेकिन जब पुलिस ने उसे उसकी ही रिकॉर्डिंग दिखाई तो उसकी जुबान बंद हो गई. शीतल प्रसाद के खिलाफ दोनों लड़कियों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है. जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है.