1st Bihar Published by: 4 Updated Sep 13, 2019, 8:41:33 PM
- फ़ोटो
MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में डीटीओ साहब पर वहां के एक वकील साहब ने केस किया है. डीटीओ साहब पर आरोप है कि उन्होंने वकील साहब से छिनतई की और उनके साथ मारपीट की है. इस मामले में वकील ने डीटीओ के सुरक्षाकर्मी को भी आरोपी बनाया है. दरअसल पूरा वाक्या नगर एरिया में चेकिंग अभियान के दौरान हुआ. चेकिंग के दौरान डीटीओ और वकील के बीच झड़प हो गई. मौके पर मौजूद लोगों ने बीच बचाव भी किया. आपको बता दें वकील अरविंद कुमार ने डीटीओ पर छिनतई, हत्या का प्रयास और मारपीट का आरोप लगाया है. वकील ने मामला कोर्ट में दर्ज करवाया है जिसकी सुनवाई 24 तारीख को होगी.