ब्रेकिंग
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाई

मुजफ्फरपुर में अपराधी बेलगाम, कपड़ा कारोबारी की गोली मारकर हत्या

MUZAFFARPUR: जिले में बेलगाम अपराधियो का तांडव जारी है. एक बार फिर अपराधियों ने पुलिस को चैलेंज करते हुए अपनी धमक दिखाई है और कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी.ताजा म

मुजफ्फरपुर में अपराधी बेलगाम, कपड़ा कारोबारी की गोली मारकर हत्या
Anamika
2 मिनट

MUZAFFARPUR: जिले में बेलगाम अपराधियो का तांडव जारी है. एक बार फिर अपराधियों ने पुलिस को चैलेंज करते हुए अपनी धमक दिखाई है और कारोबारी की  गोली मारकर हत्या कर दी.

ताजा मामला मामला सकरा थाना क्षेत्र के दुबहा गुमटी के समीप की है, जहां अपराधियों ने कपड़ा कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी.मृतक की पहचान पातेपुर थाना क्षेत्र के सरमस्तपूरा गांव निवासी सतेंद्र साह के पुत्र राजीव कुमार के रूप में हुई है. अपराधियों ने मृतक के सीना व मुंह में गोली मारी है.

घटना के कारणों का पता नहीं चल पा रहा है,लेकिन आशंका जताई जा रहा है कि लूटपाट के क्रम में अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है.मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है.

बताया जा रहा है कि मृतक राजीव अपने ननिहाल गन्निपुर बेझा में रहता था तथा अपने नाना अर्जुन साह के यहां रहकर बेझा चौक पर रेडीमेड कपड़े की दुकान चलाता था. वही बुधवार की देर शाम कपड़े की दुकान की बिक्री को लेकर वह अपने ससुराल समस्तीपुर जिला के धोबगामा गांव जा रहा था.इसी क्रम में अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है.

रिपोर्टिंग
s

रिपोर्टर

sonu sharma

FirstBihar संवाददाता