ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

ग्रामीण और प्रवासियों के बीच विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला, मुजफ्फरपुर के पारू में बवाल

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर के पारू में ग्रामीण और प्रवासियों के बीच विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर लोगों ने हमला बोल दिया, जिसमें थानेदार समेत आधा दर्जन पुलिसवाले घायल हो गए. सभी घायल

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर के पारू में ग्रामीण और प्रवासियों के बीच विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर लोगों ने हमला बोल दिया, जिसमें थानेदार समेत आधा दर्जन पुलिसवाले घायल हो गए. सभी घायल पुलिसवालों को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया है.

बताया जा रहा है कि पारु मध्य विद्यालय के क्वॉरेंटाइन सेंटर पर सोमवार की देर रात प्रवासियों से मिलने उनके परिजन आए थे. तभी ग्रामीणों को शक हुआ कि वहां पर शराब को लेकर डिल चल रही है.   इसी को लेकर विवाद शुरू हो गया. ग्रामीणों ने क्वॉरेंटाइन सेंटर  में घुसकर मारपीट करते हुए जमकर तोड़फोड़ की.

 मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो ग्रामीणों ने उन पर भी हमला कर दिया. जिसमें एक थानेदार समेत आधा दर्जन पुलिसवाले घायल हो गए. इसके बाद पुलिस वालों ने लाठीचार्ज कर सभी को खदेड़ दिया. इस मामले में महिला समेत नौ लोगों को हिरासत में लिया गया है. घायल पुलिसकर्मियों का इलाज चल रहा है. क्वॉरेंटाइन सेंटर  पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. हमले में कुछ प्रवासियों को भी चोटें आई हैं.