मुजफ्फरपुर: बैंक ऑफ इंडिया से 5 लाख रुपए की लूट, पुलिस जांच में जुटी

1st Bihar Published by: SONU SHRAMA Updated Jan 13, 2021, 1:03:55 PM

मुजफ्फरपुर: बैंक ऑफ इंडिया से 5 लाख रुपए की लूट, पुलिस जांच में जुटी

- फ़ोटो

MUZAFFARPUR: इस वक्त की बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है. यहां पर अपराधियों ने बैंक में लूट की घटना को अंजाम दिया है. 

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि अहियापुर थाना क्षेत्र के गड़हा चौक स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा से अपराधियों ने हथियार के बल पर लगभग पांच लाख रुपये लूट की घटना को अंजाम दिया है. साथ ही मौजूद ग्राहकों से भी लूटपाट की है.

घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी राजेश कुमार नगर डीएसपी,अहियापुर थानाध्यक्ष दल बल के साथ मौके पर पहुंच छानबीन में जुटी है.