Hindi News / news / SKMCH हॉस्पिटल में शराब पार्टी, वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई का आदेश

SKMCH हॉस्पिटल में शराब पार्टी, वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई का आदेश

1st Bihar Published by: SONU SHARMA Updated Aug 22, 2020, 3:08:29 PM

SKMCH हॉस्पिटल में शराब पार्टी, वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई का आदेश

- फ़ोटो

MUZAFFARPUR: एसकेएमसीएच परिसर में शराब खरीद बिक्री का सिलसिला जारी है. इन दिनों एसकेएमसीएच के निजी सिक्योरिटी कंपनी गोस्वामी सिक्योरिटी सविर्सेज के सुपरवाइजर का मेडिकल कॉलेज परिसर में शराब पीते का वीडियो और फोटो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.

वायरल वीडियो में सिक्युरिटी इंचार्ज कंपनी के आईकार्ड लगाकर शराब का पीते हुए नजर आ रहा है. इसके बाद एक-दो मरीज के महिला परिजनों से उलझ भी रहा है. वायरल वीडियो की शिकायत पर एसकेएमसीएच अस्पताल प्रबंधक और अहियापुर थानाध्यक्ष ने मामले की जांच करते हुए दोषियों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.

बता दें पहले भी एसकेएमसीएच कैंपस के स्टूडेंट्स मेस से जुलाई माह मे अहियापुर पुलिस ने कई बोतल शराब बरामद किया था. शराब बरामद के बाद भी मेस संचालक पर कोई कार्रवाई नहीं की गई थी. इसको लेकर कारोबारियों का मनोबल बढ़ा हुआ है. शराब कारोबारी एसकेएमसीएच को शराब तस्करी का सेफ जोन मान मानते है.