1st Bihar Published by: 7 Updated Sep 07, 2019, 3:26:57 PM
- फ़ोटो
MUZAFFARPUR : बिहार में अपराध इस कदर बढ़ गया है कि अपराधियों के अंदर से खाकी का खौफ मिट गया है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है मुजफ्फरपुर से जहां अपराधियों ने एक बीडीओ को मर्डर करने की धमकी दी है. पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है. पूरी वारदात जिले के सरैया थाना इलाके की है. जहां अपराधियों ने सरैया बीडीओ को जान से मारने की धमकी दी है. मिली जानकारी के मुताबिक धमकी देने वाले लोग शराब का धंधा करते हैं. पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है. मुजफ्फरपुर से सोनू शर्मा की रिपोर्ट