1st Bihar Published by: 7 Updated Sep 05, 2019, 9:04:06 PM
- फ़ोटो
MUZAFFARPUR : बिहार में भीड़ द्वारा कानून अपने हाथ में लेने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा मामला मुजफ्फरपुर जिले का है. जहां मोबाइल छीनकर भाग रहे एक चोर की भीड़ ने जमकर पिटाई की है. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पीड़ित चोर की जान बचाई. पूरी घटना जिले के अहियापुर थाना इलाके की है. जहां मोबाइल छीनकर भाग रहे एक चोर की लोगों ने जमकर पिटाई की है. भीड़ ने उसकी बाइक को भी आग के हवाले कर दिया. मिली जानकारी के मुताबिक दो लोग एक साथ थे. जिसमें से पीड़ित का एक दोस्त मौके से भाग गया जबकि एक भीड़ के हत्थे चढ़ गया. भीड़ की पिटाई से वह बुरी तरह घायल हो गया है. इलाज के लिए उसे श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी चोर की जान बचाई. अहियापुर थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने बताया कि दो युवक एक मोबाइल छीनकर भाग रहे थे. तभी लोगों ने एक चोर की जमकर पिटाई कर दी. पुलिस मामले की जांच कर रही है. मुजफ्फरपुर से सोनू शर्मा की रिपोर्ट