Hindi News / news / बिहार: JDU नेता की गोली मारकर हत्या, अपराधियों ने धारदार हथियार से भी...

बिहार: JDU नेता की गोली मारकर हत्या, अपराधियों ने धारदार हथियार से भी किया हमला

1st Bihar Published by: Updated Jun 20, 2020, 9:18:12 AM

बिहार: JDU नेता की गोली मारकर हत्या, अपराधियों ने धारदार हथियार से भी किया हमला

- फ़ोटो

MUNGER: जिस पार्टी की सरकार है उसके नेता ही बिहार में सुरक्षित नहीं है. अपराधियों ने मुंगेर में जेडीयू नेता की गोली मार दी.जमीन पर गिरने के बाद अपराधियों ने धारदार हथियार से भी हमला कर दिया. जिससे जेडीयू नेता की मौत हो गई. यह घटना जमालपुर के फरीदपुर की है.

पुलिस जांच में जुटी

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मृतक जेडीयू नेता जुगनू मंडल वार्ड अध्यक्ष थे. वह फरीदपुर गांव के रहने वाले थेहत्या की खबर मिलते ही जमालपुर पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है. 

पहले से घात लगाए थे अपराधी
 
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि जुगनू मंडल अपने पोल्ट्री फॉर्म पर पहुंचे थे. इस दौरान ही अपराधियों ने हमला किया. गोली की आवाज सुन कई लोग पहुंचे. उन्हे हॉस्पिटल लेकर गए. लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि दो साल पहले भी उनके घर पर हमला हुआ था.