ब्रेकिंग
बिहार में शराबबंदी बनी मजाक! नशे में धुत दारोगा ने आर्मी जवान पर की फायरिंग, बाल-बाल बची जान; ऐसे लगेगा अपराध पर लगाम?PMCH में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का हंगामा, छह महीने से वेतन नहीं मिलने का आरोप; स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावितघर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, भूमि विवाद में वारदात की आशंका; गांव में दहशतBihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेबिहार में शराबबंदी बनी मजाक! नशे में धुत दारोगा ने आर्मी जवान पर की फायरिंग, बाल-बाल बची जान; ऐसे लगेगा अपराध पर लगाम?PMCH में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का हंगामा, छह महीने से वेतन नहीं मिलने का आरोप; स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावितघर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, भूमि विवाद में वारदात की आशंका; गांव में दहशतBihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगे

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में बड़ी चूक! फूटपाथ पर कूदकर बचाई जान ; SSG के कमांडेंट और SSP को बुलाया सीएम हाउस,

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। सीएम नीतीश जब अपने आवास से बाहर निकले रहे थे, उसी समय कुछ बाइकर जो सीएम की सुरक्षा तोड़ते हुए उनके कारकेड के

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में बड़ी चूक! फूटपाथ पर कूदकर बचाई जान ; SSG के कमांडेंट और SSP को बुलाया सीएम हाउस,
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। सीएम नीतीश जब अपने आवास से बाहर निकले रहे थे, उसी समय कुछ बाइकर जो सीएम की सुरक्षा तोड़ते हुए उनके कारकेड के बीच आ गए। जिसके बाद सीएम नीतीश कुमार ने  फुटपाथ पर कूदकर अपनी जान बचाई। इस घटना के बाद प्रशासन के होश उड़े हुए है। सीएम ने SSG के कमांडेंट एवं पटना एसएसपी को अपने आवास पर बुलाया है। इन लोगों के साथ सीएम की बैठक चल रही है।


मिली जानकारी के अनुसार, सीएम नीतीश कुमार मॉर्निंग वॉक पर निकले हुए थे उसी दौरान मुख्यमंत्री आवास के रास्ते में आए बाइकर गैंग ने गलत तरीके से सीएम नीतीश कुमार को ओवरटेक कर लिया। जिसके बाद नीतीश कुमार ने फुटपाथ पर कूद कर अपनी जान बचाई। ये बाइकर्स लहरिया कट स्टाइल में बाइक चलाते हुए एक अणे मार्ग से गुजर रहे थे, उसी दौरान सीएम नीतीश कुमार भी हर रोज की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकले हुए थे और यह वाकया सीएम के साथ हो गया।


वहीं, इस घटना के बाद सीएम नीतीश कुमार ने अपने आवास पर आकर SSG के कमांडेंट और पटना एसएसपी को सीएम हाउस बुलवाया है। ये दोनों अधिकारी फिलहाल सीएम आवास पहुंच छुए हैं और सीएम आवास के अंदर इनकी बैठक चल रही है, अब इनके बाहर आने के बाद ही यह मालुम चलेगा कि इन बाइकर गैंग को लेकर सीएम सुरक्षा में मौजूद अधिकारियों के तरफ से क्या निर्णय लिया जाता है और इन लोगों की गिरफ़्तारी कब होती है। लेकिन, जिस तरीके से इस घटना को अंजाम दिया गया है, यह अपने आप में एक बहुत बड़ी चूक बताई जा रही है। हालांकि, इस घटना को लेकर एसएसजी के कमानडेंट हरी मोहन शुक्ला ने कहा कि, फिलहाल पुरे मामले को देखा जा रहा है, जल्द ही कोई एक्शन लिया जाएगा।

रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

GANESH SHAMRAT

FirstBihar संवाददाता