ब्रेकिंग
PMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम PMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम

‘हम बिहारी डरते नहीं, अपना अधिकार लेकर रहेंगे’ : सहनी बोले- खतरे में है देश का संविधान और लोकतंत्र

PATNA : विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्वमंत्री मुकेश सहनी ने रविवार को झंझारपुर, अररिया और सुपौल में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि हम बिहा

‘हम बिहारी डरते नहीं, अपना अधिकार लेकर रहेंगे’ : सहनी बोले- खतरे में है देश का संविधान और लोकतंत्र
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्वमंत्री मुकेश सहनी ने रविवार को झंझारपुर, अररिया और सुपौल में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि हम बिहारी हैं, बाहर से आने वाले लोग यहां के लोगों को डराने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन उन्हें नहीं पता कि हम बिहारी डरने वाले नहीं हैं। 


मुकेश सहनी ने झंझारपुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए लोगों को भरोसा दिलाया और कहा कि आप महागठबंधन के प्रत्याशी को जिताकर दिल्ली भेजिए। भरोसा देता हूं कि उनको मंत्री बनाया जाएगा। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि देश में इंडिया गठबन्धन की सरकार बन रही है।


सहनी ने कहा कि आज लोकतंत्र और संविधान दोनों खतरे में है। उन्होंने लोगों को सचेत करते हुए कहा कि अगर एनडीए गठबन्धन फिर से सत्ता में आई तो देश का संविधान बदलना तय है। जनता की चुनी हुई सरकार को पैसे के बल पर गिराकर जनता का अपमान किया जा रहा है। 


उन्होंने कहा कि अगर आज हम जैसे लोग मंच से भाषण दे रहे हैं तो यह देन बाबा साहब के संविधान का है। जिसने हमें यह अधिकार दिया है। आज इसी संविधान पर खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री केवल झूठ बोल रहे हैं। दस साल पहले वाले जनता से किये गए वादों को भूल वह गए हैं। उन्होंने लोगों से ऐसी सरकार को बदलने की अपील की।

टैग्स