ब्रेकिंग
PMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम PMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम

‘जो सरकार युवा और किसान का सम्मान न करे उसे बदलना जरूरी’ : मुकेश सहनी का बीजेपी पर हमला

PATNA : विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्वमंत्री मुकेश सहनी आज पटना, मुंगेर, लखीसराय, बेगूसराय, समस्तीपुर और दरभंगा में आयोजित चुनावी सभाओं को संबोधित करते हु

‘जो सरकार युवा और किसान का सम्मान न करे उसे बदलना जरूरी’ : मुकेश सहनी का बीजेपी पर हमला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्वमंत्री मुकेश सहनी आज पटना, मुंगेर, लखीसराय, बेगूसराय, समस्तीपुर और दरभंगा में आयोजित चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर सियासी हमला बोला। उन्होंने कहा कि गरीब के हक की बात नहीं करने वाली सरकार को बदलने का यह चुनाव है। 


उन्होंने कहा कि यह चुनाव कई मामलों में खास है। आज संविधान और लोकतंत्र खतरे में हैं। इसे बचाने के लिए मोदी सरकार से लड़ाई लड़नी होगी। उन्होंने लोगों से मोदी सरकार को बदलने का आह्वान करते हुए कहा कि जो सरकार युवाओं और किसानो का भी सम्मान नहीं कर सका, उसे बदलना है। 


सहनी ने कहा कि यह सरकार गरीबों की नहीं, अडानी और अंबानी की सरकार है। वर्ष 2014 में प्रत्येक साल दो करोड़ लोगों को नौकरी देने, किसानों की आय दोगुनी करने, विदेशों से कालाधन लेकर सभी लोगों के खाते में 15 लाख रुपये देने का सपना दिखाकर ही नरेंद्र मोदी सत्ता में आ गए थे। लेकिन कोई भी काम नहीं हुआ। सहनी ने लोगों से पूछा कि क्या किसी के खाते में 15 लाख रुपये आये हैं?


सहनी ने इस चुनाव को आजादी की लड़ाई की तरह बताते हुए कहा कि अब यह अमीरों की सरकार को बदलने की जरूरत है। अपनी विचारधारा की सरकार बनने से गरीबों का कल्याण होगा। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर महागठबंधन के प्रत्याशियों के लिए कार्य करने की अपील करते हुए कहा कि हमलोग हाथ में गंगाजल लेकर संकल्प ले चुके हैं। अब समय आ गया है जब उस संकल्प को पूरा किया जाए।

टैग्स