ब्रेकिंग
15 अगस्त 2027 से दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया पूरा प्लानपटना में ज्वेलरी शॉप से 25 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने वारदात को दिया अंजामबेगूसराय में पूर्व जिला पार्षद और RJD नेता को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्तीBihar Ias Transfer: बिहार के सात IAS अफसरों का तबादला, पूरी सूची देखें...बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई जिलों में नए DTO- SDO की तैनाती, देखिये पूरी लिस्ट15 अगस्त 2027 से दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया पूरा प्लानपटना में ज्वेलरी शॉप से 25 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने वारदात को दिया अंजामबेगूसराय में पूर्व जिला पार्षद और RJD नेता को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्तीBihar Ias Transfer: बिहार के सात IAS अफसरों का तबादला, पूरी सूची देखें...बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई जिलों में नए DTO- SDO की तैनाती, देखिये पूरी लिस्ट

‘मुझे किसी के सर्टिफिकेट की जरुरत नहीं’ पटना पहुंचते ही आरजेडी पर बरसे गिरिराज सिंह

PATNA: आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने दानापुर में यह कहकर सियासत को गर्म कर दिया था कि गिरिराज सिंह असली हिंदू नहीं हैं और उनके पिता अंग्रेजों की दलाली करते थे हालांकि खुद आरजे

‘मुझे किसी के सर्टिफिकेट की जरुरत नहीं’ पटना पहुंचते ही आरजेडी पर बरसे गिरिराज सिंह
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने दानापुर में यह कहकर सियासत को गर्म कर दिया था कि गिरिराज सिंह असली हिंदू नहीं हैं और उनके पिता अंग्रेजों की दलाली करते थे हालांकि खुद आरजेडी ने भाई बीरेंद्र के इस बयान से किनारा कर लिया था और कहा था। पटना पहुंचे गिरिराज सिंह ने आरजेडी पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें किसी से सर्टिफिकेट लेने की जरुरत नहीं है।


दरअसल, दानापुर में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए आरजेडी विधायक भाई बीरेंद्र भड़क गए थे और उन्होंने कहा थी कि सच्चाई यही है कि गिरिराज सिंह असली हिंदू है ही नहीं। वे तो अंग्रेजों के दलाल के बेटे हैं। उनके पिता अंग्रेजों के दलाली किया करते थे। जो दलाल का बेटा होगा, नाथूराम गोडसे का बेटा होगा उसे कभी हिन्दुस्तान से प्रेम नहीं होगा हालांकि आरजेडी ने भाई बीरेंद्र के इस विवादित बयान से किनारा कर लिया है और कहा है कि यह भाई बीरेंद्र का व्यक्तिगत बयान है।


रविवार को गिरिराज सिंह जब पटना पहुंचे तो उन्होंने भाई बीरेंद्र के इस बयान पर ज्यादा कुछ तो नहीं कहा लेकिन इतना जरूर कहा कि वे असली हिंदू हैं या नकली, इसका उन्हें किसी से सर्टिफिकेट लेने की जरुरत नहीं है। वहीं राजधानी पटना के फतुहां में महादलित महिला और हाजीपुर में रसोईया के साथ की गई बर्बरता पर गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश-तेजस्वी की सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। वहीं अब्दुल बारी सिद्दीकी के के बॉबकट वाले बयान पर उन्होंने कहा कि राजद की जो मानसिकता है वही मानसिकता अब्दुल बारी सिद्दीकी की है।


वहीं तेजस्वी यादव के यह दावा करने पर कि बीजेपी से अधिक राजपूत विधायक आरजेडी में हैं, इसपर गिरिराज सिंह ने कहा कि यह संख्या बल का सवाल नहीं है बल्कि सवाल मानसिकता की है। लालू प्रसाद और राष्ट्रीय जनता दल की मानसिकता शुरू से ही भेद करने की रही है। हमनें तो सोचा था कि लालू प्रसाद ठाकुरों से माफी मांग कर समाज में एक शांति बहाल करेंगे लेकिन उनकी कभी यह आदत नहीं रही है। उन्होंने अभी तक माफी नहीं मांगी दिल दुखा कर अच्छा नहीं किया।