मॉडल लव जिहाद मामले का आरोपी गिरफ्तार, बिहार से पकड़ा गया तनवीर अख्तर

मॉडल लव जिहाद मामले का आरोपी गिरफ्तार, बिहार से पकड़ा गया तनवीर अख्तर

RANCHI: मॉडल लव जिहाद मामले के आरोपी तनवीर अख्तर को बिहार से गिरफ्तार किया गया है। तनवीर पर भागलपुर की लड़की से मॉडलिंग के नाम पर रेप करने और लव जिहाद मामले में रांची पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई की। रांची पुलिस ने बिहार से उसे गिरफ्तार कियाहै।बताया जाता है कि यश मॉडलिंग एजेंसी का मालिक तनवीर अख्तर रांची से फरार हो गयाथा। वह पुलिस से भागता फिर रहा था आखिरकार रांची पुलिस ने बिहार पुलिस की मदद से उसे धड़ दबोचा। 


दरअसल मामला लव जिहाद का है।बिहार के भागलपुर की रहने वाली लड़की को इसने झांसे में लिया था। लड़की ने तनवीर अख्तर पर रेप और जबरन धर्म परिवर्तन करा शादी करने का दबाव बनाने का आरोप लगायाहै।युवती ने मुंबई केवर्सोवामें तनवीर अख्तर के खिलाफ केस दर्ज कराया था।बाद में रांची के गोंदा थाने को यह मामला जांच के लिए भेजा गया था। जिसकी जांच में रांची पुलिस जुटी हुई थी।


 जिसके बाद से तनवीर फरार चल रहा था। इस दौरान रांची पुलिस ने लड़की का बयान दर्ज कराया और मेडिकल जांच भी कराया। जिसके बाद तनवीर की गिरफ्तारी के लिए रांची पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। तभी पता चला कि तनवीर बिहार में छिपकर बैठा हुआ है फिर क्या था सूचना मिलते ही रांची पुलिस बिहार पहुंचकर तनवीर को गिरफ्तार किया। रांची पुलिस का दावा है कि तनवीर के खिलाफ कई सबूत उनके पास है। फिलहाल रांची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।