ब्रेकिंग
Bihar News : दिल्ली में 'वोट चोरी' के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रामलीला मैदान में गरजे तेजस्वी यादव; बोले- लोकतंत्र और संविधान बचाने आए हैं✦राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की बढ़ेगी परेशानी! MLC सदस्यता रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी प्रशांत किशोर की पार्टी✦बिहार में प्रतियोगी छात्रों को सरकार देगी फ्री स्टडी किट, UPSC-BPSC से लेकर रेलवे तक की तैयारी करने वालों को मौका; इस दिन तक करें आवेदन✦दो निर्दलीय MLC को लेकर BJP में कन्फ्यूजन: विवाद बढ़ने पर पार्टी ने कहा- सिर्फ समर्थन दिया, मंत्री बोले- दोनों ने ज्वाइन किया, वह उसके साक्षी✦Bihar UPYOG Portal : बिहार में अब घर बैठे पास होगा मकान का नक्शा, ट्रेड लाइसेंस से पानी कनेक्शन तक की सुविधा ऑनलाइन; CM सम्राट ने लॉन्च किया UPYOG पोर्टल✦Bihar News : दिल्ली में 'वोट चोरी' के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रामलीला मैदान में गरजे तेजस्वी यादव; बोले- लोकतंत्र और संविधान बचाने आए हैं✦राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की बढ़ेगी परेशानी! MLC सदस्यता रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी प्रशांत किशोर की पार्टी✦बिहार में प्रतियोगी छात्रों को सरकार देगी फ्री स्टडी किट, UPSC-BPSC से लेकर रेलवे तक की तैयारी करने वालों को मौका; इस दिन तक करें आवेदन✦दो निर्दलीय MLC को लेकर BJP में कन्फ्यूजन: विवाद बढ़ने पर पार्टी ने कहा- सिर्फ समर्थन दिया, मंत्री बोले- दोनों ने ज्वाइन किया, वह उसके साक्षी✦Bihar UPYOG Portal : बिहार में अब घर बैठे पास होगा मकान का नक्शा, ट्रेड लाइसेंस से पानी कनेक्शन तक की सुविधा ऑनलाइन; CM सम्राट ने लॉन्च किया UPYOG पोर्टल

BIHAR NEWS : दुकान में घुसी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, 5 लोग बुरी तरह घायल; इलाके में मची अफरातफरी

SAPAUL : बिहार में तेज रफ़्तार का कहर जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क दुर्घटना में लोगों की जान नहीं जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सु

BIHAR NEWS : दुकान में घुसी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, 5 लोग बुरी तरह घायल; इलाके में मची अफरातफरी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SAPAUL : बिहार में तेज रफ़्तार का कहर जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क दुर्घटना में लोगों की जान नहीं जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सुपौल में निकल कर सामने आ रहा है। जहां स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी है। इस घटना के लोगों में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बाइक को टक्कर मारते हुए एक चाय दुकान में घुस गई। घटना में 5 लोग घायल हुए हैं। एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद सभी घायलों को त्रिवेणीगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि गंभीर घायल को सुपौल के सदर अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के बाद से ही कार का ड्राइवर फरार है। पुलिस उसकी तलाशी में जुटी है। मामला त्रिवेणीगंज नगर परिषद क्षेत्र का है।


बताया जाता है कि स्कॉर्पियो जदिया की ओर से त्रिवेणीगंज की तरफ जा रही थी। इसी दौरान स्कॉर्पियो चालक ने नियंत्रण खो दिया और बाइक चालक को ठोकर मारते हुए एक चाय दुकान में घुस गई। इससे दुकान में बैठे पांच लोग घायल हो गए। घायलों में बांका निवासी ट्रक ड्राइवर पप्पू किस्कू, करजाईन थाना क्षेत्र के मोतीपुर निपवासी अशोक राय, चाय दुकानदार महेंद्र साह, नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 19 निवासी कमलेश राय और बाइक चालक पूर्णिया जिला के चंपानगर निवासी गौतम कुमार शामिल है। इसमें गंभीर रूप से घायल चाय दुकानदार को डॉक्टर ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने बताया कि सड़क दुर्घटना में पांच लोग घायल हुए हैं। इसमें एक व्यक्ति को रेफर किया गया है। घटना की जांच की जा रही है।


इधर,  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा से आ रही है, जहां तेज रफ्तर पिकअप वैन ने पुल में जोरदार टक्कर मार दी है। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि 16 लोग घायल हो गए हैं। घायलों मे तीन लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना बेना थाना क्षेत्र के एनएच 20 पर सिरनामा गांव के पास की है।


नवादा के स्टालिन गांव से ईंट भट्टा पर मजदूरी करने के लिए गोरखपुर जा रहे थे। परिवार वालों ने बताया कि सभी लोग एक ही टोला के रहने वाले हैं। मृतकों में लाक्षो मांझी का 30 वर्षीय पुत्र बोध मांझी और राजेंद्र मांझी की 2 माह की बच्ची आंचल कुमारी है जबकि जख्मी वीरू मांझी,   बाला मांझी,  अनुज मांझी को चिंताजनक हालत में पावापुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता