ब्रेकिंग
Bihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों में DDC-DTO और SDO की पोस्टिंग; लिस्ट देखें..‘अब तक लोग BJP के डर से भागते थे, पहली बार उम्मीदवार ही भाग गया’, प्रशांत किशोर का तीखा हमलाबिहार NDA की बैठक में कई अहम मुद्दों पर हुई बात, 15 अगस्त के बाद जिलों का दौरा करेंगे मुख्यमंत्री; विकास कार्यों की करेंगे समीक्षाNTPC डैम में दर्दनाक हादसा: नहाने के दौरान पानी में डूबने से तीन मासूमों की मौत, परिजनों में कोहरामBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों में DDC-DTO और SDO की पोस्टिंग; लिस्ट देखें..‘अब तक लोग BJP के डर से भागते थे, पहली बार उम्मीदवार ही भाग गया’, प्रशांत किशोर का तीखा हमलाबिहार NDA की बैठक में कई अहम मुद्दों पर हुई बात, 15 अगस्त के बाद जिलों का दौरा करेंगे मुख्यमंत्री; विकास कार्यों की करेंगे समीक्षाNTPC डैम में दर्दनाक हादसा: नहाने के दौरान पानी में डूबने से तीन मासूमों की मौत, परिजनों में कोहराम

बिहार के सभी 4 सीटों पर NDA की भारी जीत से युवा चेतना प्रमुख गदगद, बोले..अब राज्य में कभी नहीं होगी जंगलराज की वापसी

PATNA: बिहार में 4 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। चारों सीटों पर NDA ने जीत हासिल की है। इस जीत से पार्टी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। वो एक दूसर

बिहार के सभी 4 सीटों पर NDA की भारी जीत से युवा चेतना प्रमुख गदगद, बोले..अब राज्य में कभी नहीं होगी जंगलराज की वापसी
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: बिहार में 4 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। चारों सीटों पर NDA ने जीत हासिल की है। इस जीत से पार्टी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। वो एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा रहे है मिठाईया खिला रहे हैं। वही आतिशबाजी भी कर रहे हैं। एनडीए की इस जीत से युवा चेतना प्रमुख रोहित कुमार सिंह काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि जनता का मूड बदल गया है बिहार में अब कभी जंगलराज की वापसी नहीं हो पाएगी। 


एनडीए की जीत पर खुशी जताते हुए युवा चेतना प्रमुख रोहित कुमार सिंह कहा है कि बिहार की जनता ने तेजस्वी यादव के हवा हवाई राजनीति को एक्सपोज कर दिया है। उन्होंने कहा की उपचुनाव के नतीजों ने स्पष्ट कर दिया है की बिहार जंगलराज के साथ नहीं बल्कि सुशासन के साथ खड़ा है। रोहित ने कहा की आम चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल और इंडी गठबंधन डबल दीजिट से नीचे रहेगा। रोहित ने कहा की अब बिहार में जंगलराज की वापसी कभी नहीं होगी।


बता दें कि इमामगंज से केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की बहू दीपा मांझी जीत गई है। दीपा मांझी ने आरजेडी के प्रत्याशी रौशन मांझी को 5,945 वोटों से हरा दिया है वही तरारी से बाहुबली सुनील पांडे के बेटे विशाल प्रशांत ने भी जीत दर्ज करायी है। विशाल प्रशांत 10 हजार से ज्यादा वोट से माले प्रत्याशी को पराजित कर दिया है। 


वही बेलागंज से जदयू की प्रत्याशी मनोरमा देवी ने भी जीत दर्ज करायी है। मनोरमा देवी ने आरजेडी प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह को 21,391 वोटों से हरा दिया है। वही रामगढ़ में बीजेपी के अशोक कुमार सिंह जीत गये हैं। रामगढ़ में बसपा के सतीश सिंह यादव दूसरे स्थान पर रहे जबकि आरजेडी के अजित सिंह तीसरे नंबर पर रहे।


एनडीए की भारी जीत से गदगद युवा चेतना प्रमुख रोहित कुमार सिंह ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव और इंडि गठबंधन पर जमकर हमला बोला। कहा कि बिहार की चारों सीटों पर विधानसभा उपचुनाव में जिस प्रकार से इंडि गठबंधन को करारा झटका लगा है। तेजस्वी यादव के हवा हवाई पर्सनाल्टी को राज्य की जनता ने एक्सपोज किया है। उससे स्पष्ट हो चुका है कि बिहार की सम्मानित जनता जंगल राज के संस्थापकों और संरक्षकों की पुन वापसी सत्ता में नहीं कराने जा रही है। 


उन्होंने कहा कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल और इंडि गठबंधन बुरी तरह से पराजित होने जा रहा है। जनता समझ चुकी है तेजस्वी यादव जमीन पर कहीं नहीं है तेजस्वी यादव और उनके परिवार ने बिहारवासियों को मुर्ख बनाया है। राज्य की बर्बादी के षड्यंत्र के पीछे लालू परिवार की बड़ी भूमिका रही है। बिहार के सम्मानित जनता लालू और उनके जंगलराज को कभी भूला नहीं पाएगी। 


उन्होंने कहा कि आने वाले समय में और करारा जवाब राज्य की जनता देगी। आने वाले विधानसभा के चुनाव के लिए राजद को हासिए पर जनता पहुंचाने जा रही है इसका अंदाजा भी नहीं होगा। आपके गठबंधन को राज्य की जनता डबल डिजिट में नहीं आने देगी. बिहार की सम्मानित जनता लोकतंत्र और संविधान को बचाने वालों के साथ है।