ब्रेकिंग
बिहार MLC चुनाव में किसका खेल बिगाड़ेंगे बागी? अनंत सिंह फैक्टर से लेकर कांग्रेस की बगावत तक... बिहार MLC चुनाव में फंस गया जीत का गणित!✦Bihar MLC Election : बिहार की 8 MLC सीटों पर घमासान, आज साफ होगी चुनावी तस्वीर; 5.32 लाख वोटर करेंगे फैसला✦Bihar News : पटना में दुर्गापूजा पर सख्ती! भड़काऊ गाने और जबरन चंदा वसूली पर रोक, CCTV लगाना जरूरी✦Bihar News : SIR पर सियासी घमासान के बीच बिहार में नई पहल, BLO घर-घर जाकर करेंगे मतदाताओं की पहचान✦Bihar Weather: बिहार के 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं✦बिहार MLC चुनाव में किसका खेल बिगाड़ेंगे बागी? अनंत सिंह फैक्टर से लेकर कांग्रेस की बगावत तक... बिहार MLC चुनाव में फंस गया जीत का गणित!✦Bihar MLC Election : बिहार की 8 MLC सीटों पर घमासान, आज साफ होगी चुनावी तस्वीर; 5.32 लाख वोटर करेंगे फैसला✦Bihar News : पटना में दुर्गापूजा पर सख्ती! भड़काऊ गाने और जबरन चंदा वसूली पर रोक, CCTV लगाना जरूरी✦Bihar News : SIR पर सियासी घमासान के बीच बिहार में नई पहल, BLO घर-घर जाकर करेंगे मतदाताओं की पहचान✦Bihar Weather: बिहार के 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

NTPC डैम में दर्दनाक हादसा: नहाने के दौरान पानी में डूबने से तीन मासूमों की मौत, परिजनों में कोहराम

Bihar News: मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र स्थित एनटीपीसी ऐश डाइक लैगून-3 में नहाने के दौरान तीन मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Bihar News
बिहार में बड़ा हादसा
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में तीन मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। घटना कोठिया गांव स्थित एनटीपीसी के ऐश डाइक लैगून-3 के समीप हुई, जहां तीनों बच्चे पानी में डूब गए। हादसे की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गई।



जानकारी के अनुसार, तीनों बच्चे कांटी नगर परिषद के वार्ड संख्या-16 के निवासी थे। स्थानीय लोगों ने बच्चों को पानी से बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। सूचना मिलने पर कांटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसकेएमसीएच) भेज दिया।



घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। मृत बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के लोग भी इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध हैं। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और शोकाकुल परिवारों को ढांढस बंधाने में लगे रहे।



पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि बच्चे किस परिस्थिति में डैम के पास पहुंचे और हादसा कैसे हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है। एक ही दिन में तीन मासूमों की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता