ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारीबांकीपुर उपचुनाव: नामांकन में प्रशांत किशोर ने बताया संपत्ति का ब्योरा, पत्नी के पास अकूत संपत्ति, जानिये पीके की नेटवर्थबिहार में देश विरोधी साजिश का भंडाफोड़, दबोचा गया पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क का 'लाइनर' मो. अहद; बड़ी साजिश की आशंकाबिहार के निजी हॉस्टल से दो मासूम छात्र लापता, CCTV दिखाने से प्रबंधन का इनकार; परिजनों ने लगाए गंभीर आरोपबांकीपुर उपचुनाव: JJD उम्मीदवार वीणा मानवी को मिली बेल, नामांकन के बाद पुलिस ने किया था अरेस्टबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारीबांकीपुर उपचुनाव: नामांकन में प्रशांत किशोर ने बताया संपत्ति का ब्योरा, पत्नी के पास अकूत संपत्ति, जानिये पीके की नेटवर्थबिहार में देश विरोधी साजिश का भंडाफोड़, दबोचा गया पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क का 'लाइनर' मो. अहद; बड़ी साजिश की आशंकाबिहार के निजी हॉस्टल से दो मासूम छात्र लापता, CCTV दिखाने से प्रबंधन का इनकार; परिजनों ने लगाए गंभीर आरोपबांकीपुर उपचुनाव: JJD उम्मीदवार वीणा मानवी को मिली बेल, नामांकन के बाद पुलिस ने किया था अरेस्ट

MLA निलंबन मामला: BJP विधायकों का राजभवन मार्च शुरू, राज्यपाल से करेंगे शिकायत

PATNA: सदन में माइक तोड़ने के आरोप में बीजेपी विधायक लखेंद्र पासवान के निलंबन को लेकर बीजेपी विधायकों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। स्पीकर द्वारा बीजेपी विधायक लखेंद्र पास

MLA निलंबन मामला: BJP विधायकों का राजभवन मार्च शुरू, राज्यपाल से करेंगे शिकायत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA:  सदन में माइक तोड़ने के आरोप में बीजेपी विधायक लखेंद्र पासवान के निलंबन को लेकर बीजेपी विधायकों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। स्पीकर द्वारा बीजेपी विधायक लखेंद्र पासवान को दो दिनों के लिए सदन की कार्यवाही से निलंबित किए जाने के बाद बीजेपी के सभी विधायकों ने दोनों सदनों की कार्यवाही का बहिष्कार कर दिया है। स्पीकर के मनमाने रवैये और विधायक के निलंबन को वापस लेने की मांग को लेकर बीजेपी विधायकों का राजभवन मार्च शुरू हो गया है। मार्च के दौरान बीजेपी के विधायक नीतीश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते नजर आ रहे हैं।


सदन की कार्यवाही से दो दिनों के लिए निलंबित बीजेपी विधायक लखेंद्र पासवान ने कहा कि जिस तरह से बिहार के अंदर गुंडाराज स्थापित हो गया है सदन के भीतर भी उसी तरह का राज स्थापित करने की कोशिश की जा रही है। सदन में दलित विधायक को बोलने नहीं दिया जा रहा है।


उन्होंने कहा कि जब बीजेपी के विधायक सदन के बाहर अपनी बात रखने की कोशिश करते हैं तो उनके ऊपर फूड प्वाइजनिंग वाला लड्डू फेंका जाता है और विपक्ष को अपमानित किया जा रहा है। न तो सदन के भीतर बोलने दिया जा रहा है और ना ही सदन के बाहर ही कुछ कहने दिया जा रहा है। सत्ता पक्ष की मनमानी के खिलाफ बीजेपी के द्वारा राजभवन मार्च किया जा रहा है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता