ब्रेकिंग
पति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहींपति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं

सदन में कचरे पर किचकिच, पटना में गंदगी पर घिरे मंत्री जी

PATNA : बिहार विधान परिषद में आज कचरे पर जमकर किच-किच हुई राजधानी पटना में जिंदगी और कचरे को लेकर सदन में आज कई सदस्यों ने सवाल पूछे। हर सवाल के जवाब में नगर विकास एवं आवास विभाग के म

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : बिहार विधान परिषद में आज कचरे पर जमकर किच-किच हुई राजधानी पटना में जिंदगी और कचरे को लेकर सदन में आज कई सदस्यों ने सवाल पूछे। हर सवाल के जवाब में नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री सुरेश शर्मा को सफाई देनी पड़ी। लेकिन मंत्री महोदय के जवाब से पूरक सवालों की झड़ी लग गई। कचरे के सवाल पर सदन में घिरे मंत्री सुरेश शर्मा के बचाव में उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी को उतरना पड़ा। सुशील मोदी ने कहा कि पिछले एक साल के अंदर पटना में साफ-सफाई और बाकी इंतजामों पर बहुत काम हुआ है और आगे भी सरकार काम जारी रखेगी। सुशील मोदी ने कहा कि अब पटना के अंदर बैंक्वेट हॉल से निकलने वाले कचरे को नियंत्रित करने के लिए भी नियम सख्त किए गए हैं। विभागीय मंत्री सुरेश शर्मा ने सदन में घोषणा की कि अगले 15 दिनों के अंदर राजधानी के गर्दनीबाग में डंप किया गया कचरा वहां से हटा लिया जाएगा।
रिपोर्टिंग
3

रिपोर्टर

3

FirstBihar संवाददाता