Hindi News / news / मौसम विभाग का अलर्ट, कुछ ही देर में पटना समेत इन जिलों में...

मौसम विभाग का अलर्ट, कुछ ही देर में पटना समेत इन जिलों में तेज बारिश की चेतावनी

1st Bihar Published by: Updated Jun 26, 2020, 8:17:18 AM

मौसम विभाग का अलर्ट, कुछ ही देर में पटना समेत इन जिलों में तेज बारिश की चेतावनी

- फ़ोटो

PATNA : पटना समेत कई जिलों में दो से तीन घंटों अंदर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए ताजा अलर्ट में पटना के साथ-साथ नालंदा, समस्तीपुर और जहानाबाद में अगले 2 से 3 घंटों के बीच आंधी तूफान के साथ बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है.  

मौसम विभाग ने तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के द्वारा जारी किए अलर्ट के अनुसार इन जिलों  में 8 बजकर 20 मिनट से लेकर अगले दो से तीन घंटों में तेज हवा के साथ हल्कि से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

मौसम विभाग के तरफ से जारी किए गए अलर्ट में लिखा गया है कि अगले तीन घंटों के में पटना समेत सभी अन्य जिलों के कुछ इलाकों में मध्यम से हल्की बारिश हो सकती है. इसके साथ ही वज्रपात होने की भी संभावना है.