Hindi News / news / मंत्री श्रवण कुमार ने किया मतदान, दो-तिहाई बहुमत से जीत का किया दावा

मंत्री श्रवण कुमार ने किया मतदान, दो-तिहाई बहुमत से जीत का किया दावा

1st Bihar Published by: Pranay Raj Updated Nov 03, 2020, 12:51:55 PM

मंत्री श्रवण कुमार ने किया मतदान, दो-तिहाई बहुमत से जीत का किया दावा

- फ़ोटो

NALANDA : नालंदा विधानसभा से जदयू के प्रत्याशी और ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने मिडिल स्कूल में बूथ संख्या 223 पर मतदान करने पहुंचे. मतदान करने के पहले उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की गई और ग्लव्स की भी व्यवस्था की गई.


इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमलोग एनडीए के साथ दो तिहाई मत से सरकार बनाने जा रहे हैं. लोकतंत्र में चुनाव लड़ने का सबका अधिकार है. मतदाताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन और विकास के नाम पर साथ दिया था और इस बार भी साथ देगी और फिर से बिहार में सुशासन की सरकार बनेगी.


हम आपको बता दें कि इस विधानसभा क्षेत्र से लगातार 6 बार मंत्री श्रवण कुमार चुनाव जीत चुके हैं. मगर इस बार कांग्रेस प्रत्याशी प्रदेश युवा अध्यक्ष गुंजन पटेल और निर्दलीय प्रत्याशी कौशलेंद्र कुमार उर्फ छोटे मुखिया से सीधी टक्कर है. अब तो 10 नवंबर को पता चलेगा कि उनके गृह क्षेत्र की जनता का उन्हें कितना साथ मिला है.