ब्रेकिंग
बेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितबेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबित

मनमोहन सिंह समेत 54 सांसद राज्यसभा से सेवानिवृत, 9 केंद्रीय मंत्री भी शामिल

DESK: लोकसभा चुनाव की उल्टी गिनती जारी है। चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशी प्रचार में लगे हैं वही इसी बीच राज्यसभा से करीब 54 सांसद रिटायर हो रहे हैं। आज 49 राज्यसभा सदस्य सेवानिवृत

मनमोहन सिंह समेत 54 सांसद राज्यसभा से सेवानिवृत, 9 केंद्रीय मंत्री भी शामिल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: लोकसभा चुनाव की उल्टी गिनती जारी है। चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशी प्रचार में लगे हैं वही इसी बीच राज्यसभा से करीब 54 सांसद रिटायर हो रहे हैं। आज 49 राज्यसभा सदस्य सेवानिवृत हो चुके हैं। इनमें पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह भी शामिल हैं। 


33 साल तक सेवा देने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह राज्यसभा से आज सेवानिवृत्त हो गए। मनमोहन सिंह अक्टूबर 1991 में पहली बार राज्यसभा के सदस्य बने थे। जो 1991 से लेकर 1996 तक नरसिम्हा राव सरकार में वित्त मंत्री रह चुके हैं। वही 2004 से लेकर 2014 तक मनोहन सिंह भारत के प्रधानमंत्री थे।


आज 7 केंद्रीय मंत्री भी राज्यसभा से रिटायर हो गये। जिसमें सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री राजीव चंद्रशेखर, विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री नारायण राणे और सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री एल. मुरुगन, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया, पशुपालन और मत्स्य पालन मंत्री पुरषोत्तम रूपाला शामिल हैं।


जबकि कल 3 अप्रैल को समाजवादी पार्टी की जया बच्चन भी रिटायर हो रही हैं। कांग्रेस के अभिषेक सिंघवी और बीजेपी के मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी भी राज्यसभा से सेवानिवृत हो रहे हैं। 


वहीं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव का कार्यकाल 03 अप्रैल को समाप्त हो जाएगा। इनमें रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुरुगन को छोड़ अन्य सभी केंद्रीय मंत्री लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाये गये हैं।