ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

मांझी ने फिर दोहराई सत्ता परिवर्तन की बात, बताया क्यों परेशान हैं लालू-नीतीश और राहुल की पार्टी

PATNA: बिहार के पूर्व सीएम और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी ने पिछले दिनों कहा था कि खरमास खत्म होने के साथ ही बिहार कि सियासत में बड़ा खेल होगा और सत्ता परिवर्

मांझी ने फिर दोहराई सत्ता परिवर्तन की बात, बताया क्यों परेशान हैं लालू-नीतीश और राहुल की पार्टी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार के पूर्व सीएम और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी ने पिछले दिनों कहा था कि खरमास खत्म होने के साथ ही बिहार कि सियासत में बड़ा खेल होगा और सत्ता परिवर्तन तय हैं। जीतन राम मांझी ने अपनी उस बात को फिर से दोहराया है और कहा है कि जो भी परिवर्तन होगा वह राज्य के हित में होगा।


दरअसल, इंडी गठबंधन में सीट शेयरिंग और पीएम फेस को लेकर घमासान मचा हुआ है। शनिवार को हुई इंडी गठबंधन की बैठक में बिहार से लालू प्रसाद, तेजस्वी यादव और सीएम नीतीश कुमार और कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत मात्र 9 दलों के लीडर ही शामिल हुए। बाकी अन्य दलों ने इस बैठक से किनारा कर लिया। वर्चुअल बैठक तो हुई लेकिन न तो सीट शेयरिंग की बात हुई और ना ही पीएम उम्मीदवार और संयोजक को लेकर ही कोई फैसला हो सका। ऐसे में विपक्षी गठबंधन के भविष्य को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।


इंडी गठबंधन में शामिल जेडीयू, आरजेडी और कांग्रेस समेत अन्य दलों में छिड़े घमासान को लेकर सियासत तेज हो गई है। इसी बीच जीतन राम मांझी ने बिहार में सत्ता परिवर्तन की बात फिर से दुहराई है और बताया है कि आखिर किस कारण से जेडीयू, आरजेडी और कांग्रेस के कार्यकर्ता और बिहार के अधिकारी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है, जो भी परिवर्तन होगा वह राज्य के हित में होगा।


मांझी ने एक्स पर लिखा, ‘राज्य में सत्ता परिवर्तन की सुगबुगाहट से कुछ अधिकारियों से ज्यादा राजद-जदयू-कांग्रेस के कार्यकर्ता परेशान है। राजद के लोग इस सोच मे परेशान हैं कि फ्लैक्स में नीतीश जी का फोटों दें कि ना? जदयू-कांग्रेस वाले भी इसी समस्या से जूझ रहें हैं। वैसे जो भी परिवर्तन होगा वह राज्यहित मे होगा’।