1st Bihar Published by: 9 Updated Sep 16, 2019, 8:01:15 PM
- फ़ोटो
BAGHA: बड़ी खबर बगहा से जहां गैस रिसाव के चलते गैस सिलेंडर में आग लग गयी. इस अगलगी में मां और बेटी बुरी तरह से झुलस गए. घटना जिले के ठकराहा गांव की है. फिलहाल गंभीर रुप से घायल दोनों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में खराबी आ गई थी जिसके चलते गैस का रिसाव होने लगा. बाद में चूल्हा जलाने के दौरान घर में आग लग गई. आग लगने के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया. बगहा से दीपक की रिपोर्ट