ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

महिला टिकट बुकिंग स्टाफ ने राजेंद्र नगर टर्मिनल पर किया हंगामा, अपने सीनियर पर धक्का देने का लगाया आरोप

PATNA: महिला टिकट बुकिंग स्टाफ बबीता ने आज राजेन्द्र नगर टर्मिनल पर जमकर हंगामा मचाया। हंगामे की सूचना मिलते ही जीआरपी के पदाधिकारी खैनी रगड़ते पहुंचे और आरोपी से माफी मंगवान

महिला टिकट बुकिंग स्टाफ ने राजेंद्र नगर टर्मिनल पर किया हंगामा, अपने सीनियर पर धक्का देने का लगाया आरोप
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA:  महिला टिकट बुकिंग स्टाफ बबीता ने आज राजेन्द्र नगर टर्मिनल पर जमकर हंगामा मचाया। हंगामे की सूचना मिलते ही जीआरपी के पदाधिकारी खैनी रगड़ते पहुंचे और आरोपी से माफी मंगवाने की बात करने लगे। कई घंटों तक महिला अपने सीनियर सुपरवाइजर के कार्यालय में हंगामा मचाती रही। धक्का-मुक्की की खबर पाकर उनके परिजन भी रेलवे स्टेशन पर पहुंच गये। परिजन आरोपी पर कार्रवाई करने की मांग करने लगे। 


हंगामे की सूचना पाकर राजेन्द्र नगर टर्मिनल के प्रभारी संतोष कुमार ने जीआरपी को मौके पर भेजा। जिसके बाद जीआरपी के एएसआई छोटेलाल हाथ में खैनी रगड़ते मौके पर पहुंचे और महिला को समझाने लगे। कहा कि यदि सीनियर ने गलती की है तो उनसे माफी मंगवा देंगे।


पीड़िता बबीता ने बताया कि विभाग के सीनियर धीरेन्द्र ने धक्का-मुक्की की है। वह जब शिकायत लेकर आरपीएफ के पास गयी तो उसे जीआरपी में जाने को कहा गया। बबीता का कहना था कि इंचार्ज अक्सर गायब रहते हैं। साधना नाम की औरत के चलते वे हमेशा उन्हें टॉर्चर करते रहते हैं। उन दोनों में क्या संबंध में नहीं पता लेकिन बार-बार उसी के चलते इतना कचरा होता है। 


आज धीरेंद्र कुमार और साधना कुमारी दोनों हम पर हंस रहे थे। इसी दौरान उन्हें धक्का दिया गया। बबीता का आरोप है कि उसे बार-बार सस्पेंड कराने की धमकी दी जाती है। तीन दिन से वो सस्पेंड थी दो दिन का एटेंडेंस बना हुआ है लेकिन एक दिन अब्सेंट लगा दिया गया है। महिला का कहना है कि उसे जान-बूझकर परेशान किया जा रहा है। महिला ने आरोपी पर कार्रवाई करने की मांग की है। 

टैग्स