ब्रेकिंग
बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली✦दो निर्दलीय MLC के BJP में शामिल होने पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, बोलीं- जनादेश की पीठ में खंजर भोंका, मनोज झा ने की सदस्यता रद्द करने की मांग✦सदाकत आश्रम पहुंची दिल्ली पुलिस, बिहार कांग्रेस के X हैंडल की हुई जांच; स्पेशल सेल ने जारी किया नोटिस✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली✦दो निर्दलीय MLC के BJP में शामिल होने पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, बोलीं- जनादेश की पीठ में खंजर भोंका, मनोज झा ने की सदस्यता रद्द करने की मांग✦सदाकत आश्रम पहुंची दिल्ली पुलिस, बिहार कांग्रेस के X हैंडल की हुई जांच; स्पेशल सेल ने जारी किया नोटिस

महिला सांसदों के साथ शशि थरूर ने ली सेल्फी, कैप्शन ऐसा कि हो गए ट्रोल, मांगनी पड़ी माफ़ी

DESK : संसद में आज से शीतकालीन सत्र की शुरुआत हो चुकी है. सुबह से हर तरफ जहां कृषि कानूनों के वापसी की चर्चा हो रही थी. वहीं, दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर कुछ और ही चर्चाएं चल रही

महिला सांसदों के साथ शशि थरूर ने ली सेल्फी, कैप्शन ऐसा कि हो गए ट्रोल, मांगनी पड़ी माफ़ी
First Bihar
3 मिनट

DESK : संसद में आज से शीतकालीन सत्र की शुरुआत हो चुकी है. सुबह से हर तरफ जहां कृषि कानूनों के वापसी की चर्चा हो रही थी. वहीं, दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर कुछ और ही चर्चाएं चल रही हैं. दरअसल, ये चर्चाएं शशि थरूर से जुड़ी हुई हैं. शशि थरूर का एक ट्वीट बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. उन्होंने 6 महिला सांसदों के साथ तस्वीर शेयर की है. इसमें चर्चा का विषय कैप्शन बना हुआ है. 


आज कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर बारामती की सांसद सुप्रिया सुले, पटियाला की सांसद परनीत कौर, दक्षिण चेन्नई की सांसद थमिजाची थंगापांडियन, जादवपुर की सांसद मिमी चक्रवर्ती, बशीरहाट की सांसद नुसरत जहां और करूर से सांसद एस जोथिमनी के साथ एक तस्वीर पोस्ट की. तस्वीर में कांग्रेस सासंद शशि थरूर को सभी महिला सांसदों के साथ खड़े देखा जा सकता है. इस तस्वीर के साथ शशि थरूर ने कैप्शन भी दिया है और पूछा है, 'कौन कहता है कि लोकसभा काम करने के लिए आकर्षक जगह नहीं है? आज सुबह मेरे साथी सांसदों के साथ.' 






इस सेल्फी वाली तस्वीर पर उतना हंगामा नहीं है, जितना कैप्शन को लेकर है. शशि थरूर के इस ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. सोशल मीडिया पर लोग शशि थरूर को उनके कैप्शन के लिए ट्रोल भी कर रहे हैं. वहीं, कुछ लोग उनके सपोर्ट में भी नज़र आ रहे हैं. 


सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग के बाद थरूर ने माफी मांग ली. उन्‍होंने कहा कि सेल्‍फी मजाकिया अंदाज में ली गई थी और उन्‍होंने (महिला सांसदों) ने मुझसे उसी अंदाज में ट्वीट करने को कहा था. आई एम सॉरी अगर कुछ लोगों को बुरा लगा हो लेकिन मैं वर्कप्‍लेस पर ऐसे मेल-मिलाप के प्रदर्शन में शामिल होकर खुश था. बस इतनी सी बात है.'





टैग्स