ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

बिहार : महिला ड्रग डीलर को पुलिस ने दबोचा, कपड़ा दुकान की आड़ में करती थी धंधा

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में पुलिस ने एक महिला ड्रग माफिया को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने बताया कि बीते लगभग एक साल से उसकी तलाश की जा रही थी. गुप्त स

बिहार : महिला ड्रग डीलर को पुलिस ने दबोचा, कपड़ा दुकान की आड़ में करती थी धंधा
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में पुलिस ने एक महिला ड्रग माफिया को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने बताया कि बीते लगभग एक साल से उसकी तलाश की जा रही थी. गुप्त सूचना के आधार पर हुई छापेमारी में पुलिस ने उसे दबोच लिया है और अब उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. 


जानकारी के अनुसार, जिले के ब्रह्मपुरा थाने की पुलिस ने नगर थाने की मदद से पक्की सराय चौक के समीप से ड्रग्स माफिया खकसा खातून उर्फ मेघा कुमारी को गिरफ्तार किया है. मेघा के खिलाफ ब्रह्मपुरा थाने में 22 अक्टूबर 2020 को एनडीपीएस एक्ट में एफआईआर दर्ज की गई थी. इसके बाद से वह फरार थी. उसके पक्की सराय चौक पर होने की सूचना आईओ सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार देव को मिली. इसके बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर नगर थाने की पुलिस के सहयोग से दबोच लिया. फिर कोर्ट में पेशकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.


बताया जा रहा है कि 22 अक्टूबर 2020 को जूरन छपरा मेन रोड से असलम खान नामक धंधेबाज को पुलिस ने 101 पुड़िया स्मैक के साथ दबोचा था. इसके बाद पूछताछ में असलम ने मेघा उर्फ खकसी खातून के संबंध में जानकारी दी थी. बताया था कि उसी से स्मैक लेकर बेचता है. पुलिस के अनुसार, मेघा नगर थाना के चमड़ा गोदाम फरीदी कटरा गली वार्ड 40 की रहने वाली है. तीनकोठिया मे रेडिमेड कपड़ा का दुकान चलाती है. दुकान की आड़ में ही स्मैक का भी धंधा करती है. बताया जाता है कि चंपारण और नेपाल से स्मैक मंगवाकर स्थानीय धंधेबाजों को सौंपती थी. 

टैग्स