ब्रेकिंग
‘छुट्टे पैसे नहीं हैं तो बस से उतर जाओ’: कंडक्टर ने परिवहन मंत्री को ही उतार दिया, फिर जो हुआ…बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावना‘छुट्टे पैसे नहीं हैं तो बस से उतर जाओ’: कंडक्टर ने परिवहन मंत्री को ही उतार दिया, फिर जो हुआ…बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावना

महंगे हवाई यात्रा को लेकर नीतीश के मंत्री ने PM मोदी पर कसा तंज, कहा-चप्पल वाला तो दूर सूट-बूट वाला भी नहीं भर पाएगा उड़ान

DARBHANGA: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हवाई चप्पल पहनने वालों को वादा किया था कि हवाई चप्पल वाला भी अब हवाई यात्रा करेगा। बिहार के एक मंत्री अन्य वादों की तरह इसे भी ह

महंगे हवाई यात्रा को लेकर नीतीश के मंत्री ने PM मोदी पर कसा तंज, कहा-चप्पल वाला तो दूर सूट-बूट वाला भी नहीं भर पाएगा उड़ान
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DARBHANGA: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हवाई चप्पल पहनने वालों को वादा किया था कि हवाई चप्पल वाला भी अब हवाई यात्रा करेगा। बिहार के एक मंत्री अन्य वादों की तरह इसे भी हवा हवाई बता रहे हैं। हम बात कर रहे हैं बिहार के जल संसाधन मंत्री संजय झा की जिन्होंने फ्लाइट के बेलगाम किराये को लेकर टिप्पणी की है। उनका कहना है कि यही हाल रहा तो दरभंगा एयरपोर्ट से चप्पल वाला तो दूर सूट-बूट वाला भी उड़ान नहीं भर पाएगा।


जेडीयू नेता व बिहार के मंत्री संजय झा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि एक साथी को कल ही दरभंगा से दिल्ली पहुंचना जरूरी है, लेकिन कल की फ्लाइट का किराया 27 हजार से 34 हजार रुपये के बीच है! ऐसे तो #दरभंगा से चप्पल वाला क्या, सूट-बूट वाला भी #उड़ान नहीं भर पायेगा! उड़ान स्कीम के एयरपोर्ट से किराये की यह उड़ान आखिर कब तक? एक्स पर लिखे इस टिप्पणी के साथ उन्होंने नागर विमानन मंत्रालय, एएआई और दरभंगा एयरपोर्ट को भी टैग किया है। 


संजय झा ने इससे पूर्व भी महंगे विमान सेवाओं को लेकर टिप्पणी की थी। इसे लेकर वे नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से भी मिल चुके हैं। एएआई से विमान किराये की अधिकतम सीमा तय करने का अनुरोध भी कर चुके हैं। लेकिन छठ महापर्व के बाद विमान का किराया इतना बढ़ गया है कि आम लोग हवाई जहाज पर चढ़ने से परहेज कर रहे हैं। जबकि पीएम मोदी ने कहा था कि ऐसी व्यवस्था की गयी है कि अब चप्पल वाला भी हवाई सफर करेगा। 


अभी स्थिति यह है कि दरभंगा से दिल्ली का किराया 29 नवंबर की तिथि में 14274 और 15534 रुपये है। 30 नंबर को 12070 और 13120 रुपया किराया दरभंगा से दिल्ली का है। फ्लाइट का किराया बढ़ने से लोगों की आवाजाही भी कम हो गयी है। पहले दरभंगा एयरपोर्ट पर जितने यात्री आते थे उसमें अब कमी आ गयी है। किराया बढ़ने के कारण लोग अब ट्रेन से ही दिल्ली जाना मुनासिब समझ रहे हैं।  





टैग्स