Hindi News / news / बिहार: नाबालिग लड़की को अगवा कर 4 युवकों ने किया गैंगरेप, फोटो सोशल...

बिहार: नाबालिग लड़की को अगवा कर 4 युवकों ने किया गैंगरेप, फोटो सोशल मीडिया में किया वायरल

1st Bihar Published by: Updated Jul 01, 2020, 9:33:53 AM

बिहार: नाबालिग लड़की को अगवा कर 4 युवकों ने किया गैंगरेप, फोटो सोशल मीडिया में किया वायरल

- फ़ोटो

MADHUBANI: बिहार के मधुबनी जिले में चार युवकों ने नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप किया है. यही नहीं गैंगरेप के दौरान आरोपियों ने फोटो लिया और उससे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया है. यह घटना रहिका थाना क्षेत्र की है. 

गांव की लड़कों ने घटना को दिया अंजाम

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि लड़की शौच के लिए घर से बाहर निकली थी. इस दौरान ही चारों युवकों ने उससे अगवा कर दिया और सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया. फोटो भी लिया. 

डर के कारण 6 दिनों के बाद दर्ज कराया केस

घटना के बाद नाबालिग लड़की और उसके परिजन डरे हुए थे. लड़की के साथ घटना 24 जून को हुई थी, लेकिन डर से परिवार और लड़की बाहर नहीं निकल रही थी. किसी तरह से परिवार ने हिम्मत कर रहिका थाना में केस दर्ज कराया. जब मामले की जानकारी गांव के लोगों को हुई तो साथ दिया और दो आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. पुलिस ने दावा किया है कि पीड़िता को जल्द इंसाफ मिलेगा. इस तरह की हरकत करने वाले को कड़ी से कड़ी सजा दिलायी जाएगी.