Hindi News / news / बिहार: कारोबारी की गोली मारकर हत्या, अपराधियों ने लूटपाट के दौरान घटना को...

बिहार: कारोबारी की गोली मारकर हत्या, अपराधियों ने लूटपाट के दौरान घटना को दिया अंजाम

1st Bihar Published by: Updated Nov 26, 2020, 7:57:00 AM

बिहार: कारोबारी की गोली मारकर हत्या, अपराधियों ने लूटपाट के दौरान घटना को दिया अंजाम

- फ़ोटो

MADHUBANI:   लूट के दौरान अपराधियों ने एक कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक कपड़ा कारोबारी घटना के दौरान दुकान बंद कर अपने घर जा रहा था. यह घटना भरगामा गांव के पास की है.

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि कारोबारी दुकान बंद कर अपने घर जा रहा था. इस दौरान ही बाइक सवार अपराधियों ने बीच रास्ते में रोक लिया और लूटपाट करने लगे. जब कारोबारी ने विरोध किया तो उससे गोली मार दी.

गोली लगने के बाद कारोबारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वही, कारोबारी के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. इस घटना से कारोबारियों में आक्रोश है. जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग की है.