Hindi News / news / मधेपुरा में कारोबारी की हत्या, शव को नाले में फेंका

मधेपुरा में कारोबारी की हत्या, शव को नाले में फेंका

1st Bihar Published by: Shahnawaz Updated Dec 03, 2020, 7:18:47 AM

मधेपुरा में कारोबारी की हत्या, शव को नाले में फेंका

- फ़ोटो

MADHEPURA:  अपराधियों ने कारोबारी की हत्या कर दी. उसके बाद शव को नाले में फेंक दिया. यह घटना मुरलीगंज पोखराम परमानंदपुर की है.

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि महादेव दास की हत्या कर लाश को वार्ड नंबर 10 स्थित मुसहरी के पास ड्रेनेज के पानी में फेंक दिया. शव तैरता हुआ किनारे पर पाया गया. आनन-फानन में लोगों ने इसकी सूचना परिजनों एवं मुरलीगंज थाने को दी. सूचना मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया.

परिजनों के अनुसार सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे. देर तक नहीं लौटने पर घरवालों ने सोचा कि कहीं गांव में किसानों से खरीद बिक्री की बात करने लगे होंगे,. लेकिन वह घर नहीं पहुंचे. जिसके बाद शव नाले में मिलने की सूचना परिजनों को मिली. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.