ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

दरभंगा में लूटपाट के दौरान जीजा-साले को मारी गोली, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक

DARBHANGA : दरभंगा में बेखौफ़ अपराधियों ने जीजा-साले को गोली मार दी है जिसमें एक की मौत मौके पर ही हो गई, वहीं दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना सिमरी थाना क्षेत्र के शोभन-ए

दरभंगा में लूटपाट के दौरान जीजा-साले को मारी गोली, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक
First Bihar
2 मिनट

DARBHANGA : दरभंगा में बेखौफ़ अपराधियों ने जीजा-साले को गोली मार दी है जिसमें एक की मौत मौके पर ही हो गई, वहीं दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना सिमरी थाना क्षेत्र के शोभन-एकमी बाईपास इलाक़े की हैं. बताया जाता है कि लूट के बाद चार बाइक सवार अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद विशनपुर की तरफ भाग निकले.


थानाध्यक्ष हरकिशोर यादव ने बताया कि मृतक की पहचान सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के मनिकौली निवासी मिथलेश भगत के पुत्र गुड्डू कुमार के रूप में हुई है. वहीं दूसरे घायल की पहचान पतौर ओपी के अंदामा निवासी गुड्डू भगत के रूप में की गई है. वहीं गोली से जख्मी युवक मृतक का जीजा बताया गया है. सिमरी पुलिस ने पूरे मामले में तहकीकात शुरू कर दी है. 


बताया जाता है कि साला और जीजा दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर अंदामा जा रहे थे. लेकिन सुनसान जगह मिलने पर अपराधियों ने उन्हें गोली मारकर लूट लिया. इधर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है. मामले की छानबीन की जा रही है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Prashant

FirstBihar संवाददाता