ब्रेकिंग
15 अगस्त 2027 से दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया पूरा प्लानपटना में ज्वेलरी शॉप से 25 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने वारदात को दिया अंजामबेगूसराय में पूर्व जिला पार्षद और RJD नेता को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्तीBihar Ias Transfer: बिहार के सात IAS अफसरों का तबादला, पूरी सूची देखें...बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई जिलों में नए DTO- SDO की तैनाती, देखिये पूरी लिस्ट15 अगस्त 2027 से दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया पूरा प्लानपटना में ज्वेलरी शॉप से 25 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने वारदात को दिया अंजामबेगूसराय में पूर्व जिला पार्षद और RJD नेता को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्तीBihar Ias Transfer: बिहार के सात IAS अफसरों का तबादला, पूरी सूची देखें...बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई जिलों में नए DTO- SDO की तैनाती, देखिये पूरी लिस्ट

‘संसाधन और पूरी ताकत झोंक देंगे’ लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशांत किशोर ने रणनीति का किया खुलासा

SITAMARHI: लोकसभा चुनाव को अब महज कुछ ही महीने शेष रह गए हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक दल अपनी अपनी तैयारियों में जुट गए हैं। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने भी लोकसभा चुनाव को ल

‘संसाधन और पूरी ताकत झोंक देंगे’ लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशांत किशोर ने रणनीति का किया खुलासा
Mukesh Srivastava
3 मिनट

SITAMARHI: लोकसभा चुनाव को अब महज कुछ ही महीने शेष रह गए हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक दल अपनी अपनी तैयारियों में जुट गए हैं। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने भी लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी रणनीति का खुलासा किया है और कहा है कि अगर जन सुराज परिवार का कोई भी व्यक्ति चुनाव लड़ता है तो उसके पीछे सभी संसाधन और पूरी ताकत झोंक देंगे।


दरअसल, प्रशांत किशोर इन दिनों सीतामढ़ी में विभिन्न पंचायतों का दौरा कर केंद्र और राज्य सरकार की नाकामी को आम लोगों के बीच उजागर कर रहे हैं। इसी दौरान लोकसभा चुनाव को लेकर उन्होंने अपनी रणनीति का खुलासा किया। पीके ने कहा है कि जन सुराज चुनाव लड़ नहीं सकता है, लेकिन जन सुराज परिवार का कोई व्यक्ति अगर चुनाव लड़ता है या तय करता है कि उसे चुनाव लड़ना है तो ये संभव है कि वो अपने बीच से चुनाव लड़वाएं। इसमें प्रशांत किशोर और जन सुराज की जो भी ताकत और समझ है वो उस उम्मीदवार के पीछे लगाई जाएगी।


प्रशांत किशोर ने कहा है कि वे पहले भी कह चुके हैं कि जन सुराज कोई दल नहीं है और ना ही वे इसके नेता हैं। बिहार के विकास के लिए हर पंचायत में ब्लू प्रिंट बनाया जाए, हर पंचायत से ऐसे लोगों को ढूंढकर निकाला जाए जो समझते हैं कि नया विकल्प बनना चाहिए। जब सारे लोग साथ में आएंगे और वो निर्णय लेंगे कि आगे का रास्ता क्या होगा, तब विचार किया जाएगा।


उन्होंने आगे कहा कि जिन जिलों में पदयात्रा हो गई और जहां लोग संस्थापक बन रहे हैं। उनको ये निर्णय लेना है कि चुनाव लड़ना है या नहीं। उदाहरण के लिए पहले जिन 5 जिलों में पदयात्रा की तो वहां MLC का चुनाव हुआ। पदयात्रा में जिले के साथियों ने तय किया कि उन्हें MLC का चुनाव लड़ना चाहिए। अफाक अहमद निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़े और जन सुराज के साथियों ने उनका सहयोग किया और जिताकर लाए।