ब्रेकिंग न्यूज़

Diwali 2025: दिवाली पर सिर्फ लक्ष्मी-गणेश ही नहीं, बल्कि इन मूर्तियों को भी लाए घर; फायदे जानकर रह जाएंगे दंग Bihar election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम मोदी का वर्चुअल संवाद. शुरू होगा ‘मेरा बूथ सबसे मज़बूत’ अभियान BJP Candidates : बीजेपी ने तीन उम्मीदवारों के नाम किए घोषित, एक मुस्लिम कैंडिडेट के नाम का हुआ एलान Bihar News: मवेशी के लिए चारा लेने जा रहे ग्रामीण की नदी में डूबने से मौत; पलटी नाव तो गई जान; मातम का माहौल Vande Bharat Express : पटना-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन पर फिर पथराव, यात्रियों में दहशत; जानिए क्या थी वजह Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बाजारों में नहीं दिखेगी भीड़, आ गया सरकारी आदेश; जानिए क्या है मामला Bihar News: हथियारबंद बदमाशों ने बैंककर्मी से पांच लाख रुपये लूटे, चार लूटेरे फरार Bihar Assembly Elections : बिहार में इस दिन बंद रहेंगे इस जिले के स्कूल- कॉलेज, यहां देखें पूरी लिस्ट Bihar News: नदी में कपड़ा धोने गई तीन बहनों की डूबने से मौत, गांव में मातम Bihar Assembly Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर BJP के केंद्रीय नेताओं की रैलियों का शेड्यूल तय ! नामांकन से पहले प्रचार जोरों पर

लोकसभा चुनाव 2024 : स्मृति ईरानी समेत मोदी सरकार के इन मंत्रियों ने चखा हार का स्वाद : जानिए कितने वोटों का है अंतर

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Wed, 05 Jun 2024 11:24:46 AM IST

लोकसभा चुनाव 2024 : स्मृति ईरानी समेत मोदी सरकार के इन मंत्रियों ने चखा हार का स्वाद : जानिए कितने वोटों का है अंतर

- फ़ोटो

DESK : चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस चुनाव में देश के कुल 543 सीटों में से बीजेपी को 240 पर जीत हासिल हुई है। जबकि कांग्रेस को 99 सीटों पर सफलता मिली है। लेकिन इस चुनावी रिजल्ट के बाद जिस बात की चर्चा सबसे अधिक हो रही है, वह यह है कि इस बार भाजपा ने जिन केंद्रीय मंत्रियों को चुनाव मैदान में उतारा गया था, उनकी हालत क्या है। 


दरसअल, बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए ने इस लोकसभा चुनाव में कई केंद्रीय मंत्रियों को मैदान में उतारा था। जिसमें से कई नेताओं को जीत मिली है, जबकि कइयों को हार का स्वाद भी चखना पड़ा है। इसमें कई चर्चित नाम भी शामिल हैं। भाजपा की तरफ से इस बार चुनाव हारने वाले मंत्रियों में स्मृति ईरानी,राजीव चंद्रशेखर और आरके सिंह का नाम प्रमुख है। 


इस बार के लोकसभा चुनाव में अमेठी सीट से स्मृति ईरानी को कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा। उन्हें 1.6 लाख वोटों से हार मिली है। इसी तरह तिरुवनंतपुरम सीट पर केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर को कांग्रेस के शशि थरूर से पराजय का सामना करना पड़ा है। वह 16,077 से ज्यादा वोटों से हार गए। जबकि खीरी सीट से केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी को समाजवादी पार्टी के उत्कर्ष वर्मा के हाथों हार का स्वाद चखना पड़ा। वह 34 हजार से ज्यादा वोटों से हारे। 


वहीं,बांकुरा सीट से शिक्षा राज्यमंत्री सुभाष सरकार इस सीट पर तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार अरूप चक्रवर्ती से 32,778 वोटों के अंतर से हार गए। जबकि खूंटी सीट पर केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री और मौजूदा सांसद अर्जुन मुंडा भी चुनाव हार गए हैं। उन्हें 1.4 लाख वोटों से हार मिली है। इसके अलावा बाड़मेर सीट से कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री कैलाश चौधरी को भी हार का सामना करना पड़ा है। वह इस सीट पर तीसरे स्थान पर रहे। साथ ही नीलगिरी सीट से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन को तमिलनाडु के नीलगिरी में डीएमके के ए राजा के हाथों 2,40,585 लाख वोटों से पराजय मिली है। जबकि, कूचबिहार सीट से केंद्रीय गृहराज्य मंत्री निशिथ प्रमाणिक को कूच बिहार सीट पर हार मिली है। वह टीएमसी उम्मीदवार के हाथों 39 हजार वोटों से हारे हैं। 


इसके अलावा मुजफ्फरनगर सीट से केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को इस सीट पर समाजवादी पार्टी के हरेंद्र सिंह मलिक से 24,000 से अधिक मतों से हराया है। जबकि बीदर सीट से केंद्रीय मंत्री भगवंत खूबा को बीदर में कर्नाटक के मंत्री ईश्वर खंड्रे के बेटे सागर खंड्रे ने हराया है। वहीं, मोहनलालगंज सीट से आवास और शहरी मामलों के राज्यमंत्री कौशल किशोर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार आरके से हार गए हैं। जबकि चंदौली सीट से केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे को सपा के बीरेंद्र सिंह के हाथों हार मिली है। उन्हें 21,565 वोटों से शिकस्त मिली है। 


उधर, भिवंडी लोकसभा से पंचायती राज राज्यमंत्री कपिल पाटिल को एनसीपी (शरद गुट) के सुरेश गोपीनाथ म्हात्रे ने हराया है। जबकि जालना सीट से रेल राज्यमंत्री रावसाहेब दानवे को कांग्रेस के कल्याण वैजनाथ राव काले ने  1,09,958 वोटों के अंतर से हराया है। साथ ही डिंडोरी सीट से स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्यमंत्री भारती पवार को एनसीपी (शरद गुट) के भास्कर भगारे ने 1,13,199 वोटों से हराकर जीत हासिल की है। इसके अलावा आरा लोकसभा सीट से ऊर्जा मंत्री आरके सिंह को भाकपा-माले के सुदामा प्रसाद से हार का सामना करना पड़ा है।