ब्रेकिंग
15 अगस्त 2027 से दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया पूरा प्लानपटना में ज्वेलरी शॉप से 25 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने वारदात को दिया अंजामबेगूसराय में पूर्व जिला पार्षद और RJD नेता को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्तीBihar Ias Transfer: बिहार के सात IAS अफसरों का तबादला, पूरी सूची देखें...बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई जिलों में नए DTO- SDO की तैनाती, देखिये पूरी लिस्ट15 अगस्त 2027 से दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया पूरा प्लानपटना में ज्वेलरी शॉप से 25 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने वारदात को दिया अंजामबेगूसराय में पूर्व जिला पार्षद और RJD नेता को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्तीBihar Ias Transfer: बिहार के सात IAS अफसरों का तबादला, पूरी सूची देखें...बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई जिलों में नए DTO- SDO की तैनाती, देखिये पूरी लिस्ट

लालू यादव की यादाश्त कमजोर हो गयी है, जुबान फिसल जा रही है: मंत्री अशोक चौधरी ने बताया राजद सुप्रीमो का हाल

PATNA: राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की मानसिक और शारीरिक स्थिति अब ठीक है. नीतीश कुमार के खास मंत्री अशोक चौधरी इसकी जानकारी दे रहे हैं. अशोक चौधरी ने आज कहा-लालू जी की उम्र

लालू यादव की यादाश्त कमजोर हो गयी है, जुबान फिसल जा रही है: मंत्री अशोक चौधरी ने बताया राजद सुप्रीमो का हाल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की मानसिक और शारीरिक स्थिति अब ठीक है. नीतीश कुमार के खास मंत्री अशोक चौधरी इसकी जानकारी दे रहे हैं. अशोक चौधरी ने आज कहा-लालू जी की उम्र हो गयी है, यादाश्त कमजोर हो गयी है, स्लिप ऑफ टंग यानि जुबान फिसल जा रही है. इसलिए ऐसी बातें बोल जा रहे हैं, जो सही नहीं है.


गलत बोल जा रहे हैं लालू

दरअसल मंत्री अशोक चौधरी आज जेडीयू कार्यालय में मीडिया से बात कर रहे थे. उनसे सवाल पूछा गया कि लालू यादव ने कहा है कि उन्होंने जेल से ही सोनिया गांधी और कांग्रेस के दूसरे नेताओं से बात की थी. अशोक चौधरी ने कहा स्लिप ऑफ टंग हो गया होगा यानि उनकी जुबान फिसल गयी होगी. अशोक चौधरी ने कहा-उनकी उम्र हो गयी है, यादाश्त कमजोर हो गयी है. इसलिए जुबान फिसल गयी होगी. जेल से कौन फोन कर सकता है.


राजद-कांग्रेस में पुरानी दोस्ती

अशोक चौधरी ने कांग्रेस के श्रीकृष्ण सिंह जयंती समारोह में नीतीश कुमार को नही बुलाये जाने पर भी सफाई दी. मीडिया ने सवाल पूछा कि आखिरकार कांग्रेस ने अपने कार्यक्रम में सिर्फ लालू यादव को ही क्यों बुलाया, नीतीश को न्योता क्यों नहीं दिया गया. अशोक चौधरी ने कहा कि राजद-कांग्रेस में पुरानी दोस्ती रही है. जेडीयू का तो हाल में ही तालमेल हुआ है. जेडीयू तो पिछला चुनाव दूसरी पार्टियों के साथ लड़ी थी.


नीतीश व्यस्त थे इसलिए नहीं गये

अशोक चौधरी ने ये भी दावा कर दिया कि कांग्रेस के कार्यक्रम में नीतीश कुमार को जरूरी बुलाया गया होगा. लेकिन नीतीश कुमार व्यस्त थे, उनका कहीं औऱ कार्यक्रम था इसलिए वे कांग्रेस के श्रीकृष्ण जयंती समारोह में नहीं गये. अशोक चौधरी ने कहा कि निश्चित तौर पर नीतीश जी को बुलाया गया होगा.



रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता