Hindi News / news / लालू यादव के जन्मदिन पर महुआ से पटना पहुंचे समर्थक, अनोखे अंदाज में...

लालू यादव के जन्मदिन पर महुआ से पटना पहुंचे समर्थक, अनोखे अंदाज में किया विश

1st Bihar Published by: Updated Jun 11, 2020, 11:31:21 AM

लालू यादव के जन्मदिन पर महुआ से पटना पहुंचे समर्थक, अनोखे अंदाज में किया विश

- फ़ोटो

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का आज 73 वां जन्मदिन है. रिम्स में इलाज करा रहे लालू यादव के साथ आज उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव जन्मदिन के मौके पर मौजूद रहेंगे. तो वहीं बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने पटना के पटनदेवी मंदिर पहुंच पूजा-अर्चना की.  वहीं राजद के नेताओं ने भी अपने ही अंदाज में उन्हें बर्डे विश किया.



इन सब के बीच लालू यादव के समर्थक भी अनोखे अंदाज में अपने नेता  लालू यादव का जन्मिदन मनाने 10 सर्कुलर रोड़ पहुंचें. उनते समर्थक अलग-अलग अंदाज में महुआ से पटना पहुंचे . कोई खुद को हरा रंग में रंगा था तो कोई सिर पर लालटेन लगाए हुए था. 

महुआ से पटना पहुंचे राजद कार्यकर्ता नटवर यादव ने बताया कि आज उनके पास जो कुछ भी है सब लालू यादव की कृपा से है.  लालू प्रसाद यादव जब मुख्यमंत्री बने थे तब  रिक्शे से सचिवालय गए थे और वो रिक्शा उन्होंने नटवर यादव को गिफ्ट कर दिया था.  जिसके बाद से नटवर यादव ने इन्हें संभाल कर रखा है.  जब भी राजद का कोई कार्यक्रम होता है तो वे इस रिक्शे को लेकर पहुंचते हैं.