ब्रेकिंग
15 अगस्त 2027 से दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया पूरा प्लानपटना में ज्वेलरी शॉप से 25 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने वारदात को दिया अंजामबेगूसराय में पूर्व जिला पार्षद और RJD नेता को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्तीBihar Ias Transfer: बिहार के सात IAS अफसरों का तबादला, पूरी सूची देखें...बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई जिलों में नए DTO- SDO की तैनाती, देखिये पूरी लिस्ट15 अगस्त 2027 से दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया पूरा प्लानपटना में ज्वेलरी शॉप से 25 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने वारदात को दिया अंजामबेगूसराय में पूर्व जिला पार्षद और RJD नेता को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्तीBihar Ias Transfer: बिहार के सात IAS अफसरों का तबादला, पूरी सूची देखें...बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई जिलों में नए DTO- SDO की तैनाती, देखिये पूरी लिस्ट

लालू प्रसाद ने वीडियो शेयर कर तेजस्वी को बताया सबका चहेता, बोले- ईमानदार नेता इसे कहते हैं

PATNA: बिहार के पूर्व सीएम और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद अपने अनोखे अंदाज के लिए आएदिन चर्चा में बने रहते हैं। चाहे बैडमिंटन खेलना का मामला हो या राहुल गांधी को मटन बनाकर खिल

लालू प्रसाद ने वीडियो शेयर कर तेजस्वी को बताया सबका चहेता, बोले- ईमानदार नेता इसे कहते हैं
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार के पूर्व सीएम और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद अपने अनोखे अंदाज के लिए आएदिन चर्चा में बने रहते हैं। चाहे बैडमिंटन खेलना का मामला हो या राहुल गांधी को मटन बनाकर खिलाना, लालू यादव को अच्छी तरह से पता होता है कि किस मुद्दे को कब उठाना है। इस बार लालू ने अपने बेटे डिप्टी सीएम तेजस्वी का एक वीडियो अपने ट्वीटर हैंडल पर शेयर किया है और कहा है कि ईमानदार नेता इसे कहते हैं।


लालू ने तेजस्वी का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘ईमानदार नेता इसे कहते हैं! पूरा खालिस! जो है, सो है! क्या छुपाना? गुण हैं सो छा गए! गुण, योग्यता किसी कागज के मोहताज नहीं! कोई दिखावा नहीं! फर्जी नेता फर्जी डिग्री पर लोगों के मुँह बंद करते रहें! यही सच्चाई, यही आत्मविश्वास तेजस्वी यादव को सबसे अलग कर सबका चहेता बनाते हैं!’


दरअसल, तेजस्वी का वीडियो आरजेडी के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर शेयर किया गया था, जिसे लालू ने रिट्वीट किया है और तेजस्वी को सबका चहेता बताया है। इस वीडियो में तेजस्वी यादव एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिख रहे हैं। तेजस्वी की जोश भरी बातें सुनकर कार्यक्रम में मौजूद लोग काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।


बता दें कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से ही इस बात की चर्चा हो रही है कि तेजस्वी यादव ही बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे। विरोधी भी इस बात को लगातार कह रहे हैं कि तेजस्वी को सीएम बनाने की डील जेडीयू ने आरजेडी से की है। कई मौकों पर लालू भी इस बात को कह चुके हैं कि वे तेजस्वी को बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं हालांकि उन्होंने ने यह भी कहा है कि तेजस्वी के सीएम बनने का अभी सही समय नहीं है।